ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Viral Story: 80 की उम्र में ताऊ बलदेव ने 15 हजार फीट की छलांग हिम्मत को सलाम

On: नवम्बर 22, 2025 8:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Viral Story: 80 की उम्र में ताऊ बलदेव ने 15 हजार फीट की छलांग हिम्मत को सलाम
Join WhatsApp Group

Haryana Viral Story Tau Baldev jumped कैथल | हरियाणा की धरती पर जज्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं—और इसका ज़िंदा सबूत बने हैं कैथल जिले के 80 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह। गांव बात्ता के रहने वाले ताऊ बलदेव ने 4572 मीटर यानी पूरे 15,000 फीट की ऊंचाई से पैराशूटिंग कर ऐसी छलांग लगाई कि देखने वाले दंग रह गए।
पूरा रोमांचक पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Haryana Viral Story

“हमसे तो ऊपर वाला भी डरता है”—ताऊ की दहाड़
जंप से पहले उनका पोता अंकित पूछता है—
“दादा, डर लग रहा है?”

स्वैच्छिक रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे साल देश में नंबर 1, जुटाया 5.89 लाख यूनिट ब्लड | haryana-ranks-first-voluntary-blood-donation-third-consecutive-year-record
स्वैच्छिक रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे साल देश में नंबर 1, जुटाया 5.89 लाख यूनिट ब्लड

इस पर ताऊ पूरे हरियाणवी अंदाज़ में बोलते हैं—

“मैं गांव बात्ता का हरियाणवी हूं, हमसे तो ऊपर वाला भी डरता है। मुझे किसी चीज़ का भय नहीं!”

इसके बाद उन्होंने प्लेन से छलांग लगाई।

करीब 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे गिरते हुए ताऊ बलदेव ने लगभग 1 मिनट के फ्री फॉल का जमकर मज़ा लिया।
पैराशूट खुलने के बाद वे सुरक्षित लैंड हुए और वहां मौजूद हर किसी को गर्व महसूस करा दिया।

हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश | amit-shah-launches-viksit-bharat-sankalp-jyoti-yatra-gurugram-nayab-saini
हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश

सोशल मीडिया पर धूम—सीएम तक ने की तारीफ

ताऊ की यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आग की तरह फैल गई।
अब तक इसे 60 लाख से ज्यादा व्यूज और 5.9 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
लोग उनकी हिम्मत और पॉजिटिविटी को सलाम कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर लिखा—

“हरियाणवी खून में जवान रहने का राज है। यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति | haryana-delegation-cm-nayab-saini-singapore-meeting-mixed-land-use-investment
सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment