ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 20 जिलों में आज भारी बारिश, फसलों पर संकट, IMD की चेतावनी!

On: सितम्बर 7, 2025 9:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 20 जिलों में आज भारी बारिश, फसलों पर संकट, IMD की चेतावनी!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Alert: Rain alert in Haryana! Heavy rain in 20 districts today, threat to crops, IMD warning!: चंडीगढ़: हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 सितंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तर भारत में मानसून टर्फ सक्रिय है, जिसके चलते हरियाणा और पंजाब में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं और कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस साल हरियाणा में सामान्य से 47% ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिसमें यमुनानगर, पंचकूला और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जलभराव से फसलों पर संकट Haryana Weather Alert

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, आज यानी रविवार को फतेहाबाद और सिरसा को छोड़कर बाकी 20 जिलों में बारिश के आसार हैं। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। खेतों में धान और कपास की फसलें डूब चुकी हैं और खराब होने की कगार पर हैं। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी के कई गांवों में पानी भरा हुआ है, जिससे घरों में भी पानी घुस गया है।

अरब सागर से नमी की वजह

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर और मध्य भारत तक मानसून टर्फ सक्रिय है।

राजस्थान और पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं। इस वजह से अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

8 सितंबर का मौसम

8 सितंबर को कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। जींद, हिसार, रोहतक, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश की संभावना है।

9 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

9 सितंबर को यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम और नूंह में मौसम साफ रहेगा। जींद, पलवल, पंचकूला, रोहतक, फरीदाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश के आसार हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment