ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: आधी रात को मूसलाधार बारिश! IMD का 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

On: अक्टूबर 6, 2025 7:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: आधी रात को मूसलाधार बारिश! IMD का 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 6 October Today : हरियाणा में रविवार की आधी रात को तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मौसम को गीला कर दिया। सुबह-सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की खबरें सामने आईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा समेत सात राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में बारिश का कहर Haryana Weather

दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिनभर बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बारिश 5 से 7 अक्टूबर तक जारी रह सकती है।

सात राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के बिहार जैसे राज्यों में भी झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली चमकने की भी आशंका है।

पूर्वी भारत और साइक्लोन का असर

पूर्वी भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। अरब सागर में बना साइक्लोनिक तूफान ‘शक्ति’ अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment