ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में कांपने लगे लोग! हिसार की रात सबसे ठंडी 9.2°C

On: नवम्बर 8, 2025 9:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में कांपने लगे लोग! हिसार की रात सबसे ठंडी 9.2°C
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 8 November;  चंडीगढ़| हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हिसार की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रही है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।

वहीं, प्रदूषण का स्तर पहले से कुछ कम हुआ है। शुक्रवार को हिसार शहर का अधिकतम AQI 195 रहा, जबकि न्यूनतम AQI 147 रहा। इससे लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत महसूस हुई। इसके अलावा, विक्षोभ के गुजरने से रात के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे रात में और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

शुक्रवार का हाल Haryana Weather Today

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रात का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। पिछले 24 घंटे में यह 0.9 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। दिन का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा है।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। इस बढ़ती ठंड का कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी है। अभी मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसीलिए आने वाले 1 सप्ताह यहां मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment