Haryana weather update: Alert of heavy rain for three days in Haryana! Winds rising from the Arabian Sea increased the strength of the monsoon: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अरब सागर से उठ रही नमी वाली हवाएं अब राज्य की तरफ बढ़ रही हैं, जिससे अगले तीन दिन तक झमाझम बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। राज्य में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
आज 17 अगस्त को इन जिलों में बारिश तय Haryana weather update
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने आज यानी 17 अगस्त को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा सिरसा में बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है।
18 अगस्त का हाल
18 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है।
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
19 अगस्त को कहां-कहां बरसेंगे बादल?
19 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, 20 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
अब तक कहां हुई सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश?
इस मानसून सीजन में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में हुई है, जहां आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है। वहीं सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है, जहां सिर्फ 167 मिमी बारिश हुई है।
16 अगस्त को सिरसा में अधिकतम तापमान 37.1°C रहा, जबकि आज सुबह का तापमान 25°C रिकॉर्ड किया गया है। आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं और सुबह बारिश की संभावना 100% बताई गई है।












