ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather update: हरियाणा, बिहार, ओडिशा में मूसलाधार बारिश, जानें का मौसम अपडेट

On: अक्टूबर 3, 2025 1:33 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update : हरियाणा, बिहार, ओडिशा में मूसलाधार बारिश, जानें का मौसम अपडेट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 3 Octoer: मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल मची है, जिसने मानसून की वापसी पर ब्रेक लगा दिया। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है। तटीय इलाकों में 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हरियाणा और दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।

बिहार से आंध्र प्रदेश तक बारिश का कहर Haryana Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर अब और मजबूत हो गया है। इसके आसपास 55-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो तट से टकराकर और ताकतवर हो रही हैं। ये डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों के करीब पहुंच चुका है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

आज सुबह, 3 अक्टूबर को ये दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, जिससे मूसलाधार बारिश की संभावना है। बिहार में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है, खासकर पूर्वी बिहार में इसका रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

ओडिशा में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

ओडिशा में गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सात जिलों—पुरी, गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट, कालाहांडी और कंधमाल—के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।

16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। स्थानीय मौसम केंद्र की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि तटीय और दक्षिणी ओडिशा में गुरुवार से ही भारी बारिश हो रही है, और शुक्रवार को 7-20 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

हरियाणा में मौसम का मिजाज

हरियाणा में राजस्थान से आने वाली नमी युक्त हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा में फुहारों की उम्मीद जताई है, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment