ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Electric Buses: हिसार डिपो को इसी महीने मिलेंगी पांच ई-बसें, बदलेगा सफर का अंदाज!

On: सितम्बर 2, 2025 9:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hisar Electric Buses: हिसार डिपो को इसी महीने मिलेंगी पांच ई-बसें, बदलेगा सफर का अंदाज!
Join WhatsApp Group

Hisar Electric Buses (हिसार) : सिटी बस में सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। हिसार को इसी माह पांच और इलेक्ट्रिक बस मिलने की संभावना है। इसके लिए जेबीएम कंपनी अनार मुख्यालय के अधिकारियों की टीम निरीक्षण करेगी।

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह के अंदर जेबीएम कंपनी अनार मुख्यालय के अधिकारियों की टीम डिपाट में पहुंचेगी। इलेक्ट्रिक बस डिपाट तैयार करने के लिए जगह देखेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार भी करेंगे, ताकि जल्द इलेक्ट्रिक बस डिपाट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। हिसार डिपाट महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि हिसार डिपाट में इस माह इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी।

इससे शहर के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मशाला के चिह्नित 3 एकड़ जमीन पर बस वर्कशॉप, दाने मंजिला बिल्डिंग, 9 बस चार्जर इंस्टॉल, चालक अनार परिचालकों के लिए रेस्ट रूम, शौचालय बनाया जाएगा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

क्या-क्या होंगे इंतजाम?

इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने 14.25 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। बता दें कि डिपाट में कुल 50 इलेक्ट्रिक बस मिलनी है। इसमें शहर के 2 रटें पर 5 इलेक्ट्रिक बसें का संचालन किया जा रहा है। वहीं कुछ माह पहले 15 इलेक्ट्रिक बसें की
डिमांड भेजी थीं।

वर्कशॉप और वॉशिंग यार्ड की सुविधा

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत के लिए अलग से वर्कशॉप बनाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बसों की सफाई के लिए अलग वॉशिंग यार्ड बनाया जाएगा। यहां हर दिन शाम को बसों की धुलाई और सफाई की जाएगी।

नया ऑफिस और रेस्ट रूम

शहर में 50 ई-बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए डिपाट में इंतजाम किया जाएगा, ताकि बस संचालन में परेशानी न हो। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला ऑफिस बनाया जाएगा। ऑफिस में रोज बसों के तय सफर के किलोमीटर, टिकट और अन्य जरूरी डाटा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ चालक परिचालकों के लिए ड्रेस चेंजिंग रूम तैयार किया जाएगा। ताकि घर से आने के बाद ड्रेस चेंज कर सकें। साथ ही रेस्ट रूम बनाया जाएगा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment