ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Flood Impact: हिसार में 98 एमएम बारिश से बिगड़े हालात, ऑरेंज अलर्ट 4 सितंबर तक बारिश की संभावना

On: September 1, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Hisar Flood Impact: हिसार में 98 एमएम बारिश से बिगड़े हालात, ऑरेंज अलर्ट 4 सितंबर तक बारिश की संभावना
Join WhatsApp Group

Hisar Flood Impact (हिसार) : जिले में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। शनिवार रात से रविवार रात तक 98 एमएम पानी बरसा। तीन बिजलीघरों में पानी घुसने से बरवाला कस्बे के अलावा करीब 30 गांवों की सप्लाई रविवार को बाधित रही। आर्यनगर, भाटला और बरवाला के 33 केवी बिजलीघरों में बरसाती पानी भर गया। इसके कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।

बिजलीघरों में पानी, गांव अंधेरे में

वहीं जिले में 19 जगह ट्रांसफार्मर गिरने से भी बिजली कई जगह प्रभावित रही है। इधर, दौलतपुर गांव के निकट माइनर टूटने से खेतों में पानी जमा हो गया। घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन ओवरफ्लो चल रही है। जिप पार्षद सुनील मुंड ने बताया देर रात 10 बजे न्योली कलां के पास ड्रेन टूट गई। यह ड्रेन लाडवा, गंगवा, शाहपुर, मात्रश्याम और पान के पास से टूट चुकी है।

आर्य नगर 33 केवी बिजलीघर से देर शाम तक पंप लगा पानी निकाला गया, लेकिन शाम को और बरसात आने से लाइट चालू नहीं की जा सकी। इस बिजलीघर से आर्यनगर के अलावा लुदास, शाहपुर, मात्रश्याम, न्योली, हिंदवान, रावलवास, धीरणवास आदि करीब 15 गांव जुड़े हैं।

आर्यनगर 33 केवी बिजलीघर के साथ बने 132 केवी बिजलीघर और सीसवाल 33 केवी बिजलीघर से शाम तक इन गांवों की वैकल्पिक लाइंस से सप्लाई चालू की गई। वहीं बरवाला के 33 केवी बिजलीघर से देर रात 11 बजे तक पानी निकाला जा सका, इसके बाद सप्लाई शुरू हो सकी।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

भाटला के 33 केवी बिजलीघर में भी पानी जमा होने से सप्लाई बंद हो गई। लालपुरा, सिंधड़, धरमपुरा, महजत, हिसार। आर्य नगर बिजलीघर में भरा पानी। भाटला सहित कई गांवों में बिजली प्रभावित रही।

अगस्त में 160.5 एमएम बरसात, सामान्य से 68.8% ज्यादा

हिसार जिले में अगस्त माह में 160.5 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। अगस्त में सामान्यतः 953 मिलीमीटर बरसात होती है। इस बार 68.8 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है। अत्यधिक बरसात से खेतों में पानी जमा है। शहरों में जलभराव की स्थिति बनी है। बरसात के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने में आई है। हिसार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव क्षेत्र हरियाणा के दक्षिणी राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर है। लगातार मानसूनी दक्षिणी पूर्वी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की पश्चिमी हवाओं के टकराव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सितंबर महीने में पहले सप्ताह में 1-4 सितंबर के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार मानसून बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आर्यनगर गांव में एचसी और स्कूल में भी भरा पानी आर्य नगर गांव के निकट हिसार-भादरा स्टेट हाईवे पर भी पानी जमा हो गया है। गांव के बिजलीघर के अलावा यहां सीएचसी भवन और सरकारी स्कूल में पानी जमा हो गया है। यह पानी खेतों से बहकर सड़क पर पहुंचा है।

हिसार शहर में दो दिनों से लगातार बरसात के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। बरसात के चलते दिल्ली रोड, बरवाला रोड, कैमरी रोड, राजगढ़ रोड, आजाद नगर, मिलगेट एरिया, बारह क्वार्टर रोड, अर्बन एस्टेट, सेक्टर 14, सेक्टर 33 के खाली प्लॉटों में पानी जमा हो गया है। शहर के कई पार्कों और महाबीर स्टेडियम में भी पानी भर गया है।

अधिकारियों को बचाव प्रबंध करने के निर्देश

राजस्व, सिंचाई और कृषि विभाग बरसात से उत्पन्न स्थिति को लेकर के अधिकारियों को निर्देश दिया है मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की कि फील्ड में निरंतर दौरा कर है, उनको स्थिति की जानकारी दी बरसात से नुकसान का जायजा लें है। प्रभावित किसानों को मुआवजा और बचाव के प्रबंध करवाएं।

पीडब्ल्यूडी एसडीएम को निर्देशित किया कि बीएंडआर और पब्लिक हेल्थ के फसलों को नुकसान का कैटेगिरी अधिकारियों को भी निरंतर बचाव वाइज ब्यौरा तैयार करवाएं। बरसात कार्य में जुटे रहने को निर्देशित से प्रभावित फसलों का किसानों को किया है। सोमवार को मैं गांवों का मुआवजा दिलवाया जाएगा।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

आर्य नगर, भाटला और बरवाला बिजलीघरों में पानी जमा होने से बिजली सप्लाई बाधित हुई है। वैकल्पिक लाइंस से सप्लाई दी जा रही है। भाटला बिजलीघरों से पानी निकाला जा रहा है। बरसात में फीडर्स बंद करने पड़े हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment