ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हिसार से इंदौर के बीच आज से दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

On: March 11, 2026 2:15 PM
Follow Us:
हिसार से इंदौर के बीच आज से दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग
Join WhatsApp Group

हिसार और आसपास के यात्रियों का मध्य प्रदेश जाने का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय रेलवे ने हिसार से इंदौर के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। यह ट्रेन रोहतक, महम और दिल्ली होते हुए सीधे इंदौर पहुंचेगी, जिससे आम यात्रियों के साथ-साथ कोटा में पढ़ने वाले छात्रों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

हरियाणा के हिसार और आसपास के जिलों के लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार से हिसार और इंदौर के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। इस नई रेल लाइन के शुरू होने से हरियाणा का सीधा संपर्क मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से जुड़ जाएगा। हिसार रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस उद्घाटन समारोह से जुड़ी एक राजनीतिक चर्चा भी शहर में तेज है। पूर्व मंत्री और हिसार के वरिष्ठ नेता कमल गुप्ता को इस कार्यक्रम का आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है। यह बात इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर कमल गुप्ता की ससुराल है। राजनीतिक गलियारों में इस अनदेखी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

हिसार-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन का पूरा शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार इंदौर-हिसार ट्रेन (नंबर 20957) हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शाम 4 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन पूरी रात सफर करने के बाद अगली सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, महम और हांसी के रास्ते होते हुए सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर हिसार जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

वापसी के सफर के लिए हिसार-इंदौर ट्रेन (नंबर 20958) हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर हिसार से चलेगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम सवा छह बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी और रात भर के सफर के बाद अगले दिन सुबह पौने सात बजे यात्रियों को इंदौर उतारेगी। इस समय सारिणी को यात्रियों की सुविधा और रात के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि लोगों का दिन खराब न हो।

छात्रों और आम यात्रियों को होगा सीधा फायदा

इस नई ट्रेन के चलने से हिसार, हांसी और महम के उन हजारों लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो व्यापार या नौकरी के सिलसिले में मध्य प्रदेश जाते हैं। पहले इन शहरों से मध्य प्रदेश के लिए कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को बस या ट्रेन बदलकर लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब इस सीधी कनेक्टिविटी से लोगों के पैसे और समय दोनों की भारी बचत होगी।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

इसके साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह ट्रेन एक बड़ी राहत बनकर आई है। हिसार और हांसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा जाते हैं। अब यह नई ट्रेन सीधे कोटा जंक्शन पर रुकेगी, जिससे छात्रों का सफर बेहद सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा। इसके अलावा यह ट्रेन बड़नगर, रतलाम, नागदा, सवाई माधोपुर, भरतपुर और मथुरा जैसे अहम स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।

चंडीगढ़-मोहाली जाने वाले मरीजों के लिए गुड न्यूज, हरियाणा सरकार के पैनल में शामिल हुए ये 4 नए अस्पताल

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment