ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Job Fair: आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, हीरो कंपनी देगी 19 हजार सैलरी

On: फ़रवरी 11, 2026 1:12 अपराह्न
Follow Us:
Hisar Job Fair: आईटीआई पास युवाओं के लिए खुशखबरी, हीरो कंपनी देगी 19 हजार सैलरी
Join WhatsApp Group

हिसार (Hisar ITI Job Fair 2026): अगर आप बेरोजगार हैं तथा आपने किसी भी ट्रेड से आईटीआई पास कर ली है, तो आपके लिए हिसार में रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका आया है। हिसार जिले के आर्यनगर स्थित गुरु दक्ष आईटीआई में एक विशाल जॉब फेयर (रोजगार मेला) लगने जा रहा है। यह रोजगार मेला 13 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के सभी आईटीआई प्राचार्यों, वर्ग अनुदेशकों और संस्थान इंचार्जों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है। हरियाणा राज्य के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र इस अप्रेंटिस एवं रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

आर्यनगर में हीरो मोटोकॉर्प करेगी भर्ती

गुरु दक्ष आईटीआई, आर्यनगर (हिसार) के मुख्य सभागार में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से यह मेला शुरू होगा। इस मेले में मुख्य रूप से देश की सर्वश्रेष्ठ टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (नीमराणा, अलवर, राजस्थान) युवाओं का चयन करने आ रही है। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, आरएसी (RAC), ड्राफ्ट्समैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर और पेंटर समेत अन्य ट्रेडों के छात्र-छात्राओं को अप्रेंटिसशिप और सीधी नौकरी के मौके दिए जाएंगे।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

सुविधाएं और संपर्क सूत्र

हिसार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस मेले में भाग लेकर नौकरी के अवसर का लाभ उठाएं। युवा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9812251414, 7015706738, 9467545143, 9991745266 या 9671698596 पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से कैंटीन, यूनिफॉर्म, जूते और बस सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा बोनस, पीएफ और ईएसआईसी का लाभ भी मिलेगा। कंपनी में ड्यूटी का समय प्रतिदिन 8 घंटे निर्धारित किया गया है।

पद के अनुसार वेतन का विवरण

कंपनी ने योग्यता के आधार पर वेतन तय किया है। पूर्णकालिक कर्मचारी (FTE) को 19,488 रुपये प्रति माह (CTC) मिलेगा। वहीं, अप्रेंटिसशिप (शिक्षुता) के लिए 16,100 रुपये प्रति माह, बीटीपी-1 के लिए 13,550 रुपये, बीटीपी-2 के लिए 14,050 रुपये और एएसडीसी के तहत 14,606 रुपये प्रति माह सीटीसी रहेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड से आईटीआई पास सभी प्रशिक्षु और छात्र अपने मूल दस्तावेजों के साथ इस मेले में शामिल हो सकते हैं।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

Khatu Shyam Special Train: गुरुग्राम और रेवाड़ी से खाटू धाम जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment