ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar News: हिसार का मास्टर प्लान 30 नए सेक्टर, रैपिड ट्रेन, और IMT का वादा

On: June 4, 2025 4:17 PM
Follow Us:
Hisar News: हिसार का मास्टर प्लान 30 नए सेक्टर, रैपिड ट्रेन, और IMT का वादा
Join WhatsApp Group

Hisar News Outer ring road will be built Rapid trains will run, the city will have 45 sectors: हिसार सिटी की आबादी साल 2041 तक 13.10 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहर का मास्टर प्लान तैयार किया है। बीते 25 साल में शहर को सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, सेक्टर 9-11, सेक्टर 14 पार्ट टू बसाए ।

साल 2041 तक कमर्शियल, इंडस्ट्रियल, रिहायशी, डेयरी, ट्रांसपोर्ट आदि कैटेगिरी के करीब 30 नए सेक्टर बनाने की प्लानिंग है। 2041 तक करीब 45 सेक्टर हो जाएंगे। रिंग रोड प्रस्तावित है। रैपिड ट्रेन दौड़ने की उम्मीद की जा रही है। आईएमसी में एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण, फूड पार्क, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल टूरिज्म के अलावा यहां मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की भी प्लानिंग है।

Hisar News: बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल शिफ्टिंग

शहर के बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल की शिफ्टिंग की प्लानिंग है। मेला ग्राउंड सेक्टर के पास इनके लिए जमीन चिह्नित है।

हरियाणा में पानी बिल वसूली पर महिलाओं को 10% कमीशन, पंचायतों के लिए नई नीति लागू
हरियाणा में पानी बिल वसूली पर महिलाओं को 10% कमीशन, पंचायतों के लिए नई नीति लागू

आउटर रिंग रोड बनेगा

हिसार में एनएच-9 और एनएच-52 को जोड़ने के लिए मिर्जापुर रोड से तलवंडी राणा तक फोरलेन रोड बनेगा। इसके लिए 80 प्रतिशत तक जमीन अधिग्रहण हो चुका है। मुकलान गांव से पहले एनएच-52 को सीधा मय्यड़ टोल के निकट
रिंगरोड होगा।

मेट्रोपोलिटन सिटी

हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की घोषणा हो चुकी है। शहर महानगर के रूप में उभर रहा है। बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मंजूरी में देरी नहीं होगी।

हरियाणा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: न्यूनतम वेतन में 35% की वृद्धि, खातों में आए 40 करोड़ रुपये
हरियाणा में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: न्यूनतम वेतन में 35% की वृद्धि, खातों में आए 40 करोड़ रुपये

एनसीआर को छोड़कर प्रदेश में जिला हिसार मेडिकल हब के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। अभी पंजाब व राजस्थान सहित अन्य जिलों से मरीज उपचार के लिए हिसार आते हैं। बीते 25 साल में निजी अस्पतालों की संख्या तीन गुना हुई है। निजी अस्पतालों में करीब एमबीबीएस एवं स्पेशलिस्ट 700 व सैरकारी में करीब 150 डॉक्टर्स सेवाएं दे रहे हैं।

यातायात

25 साल में और बढ़ेगी कनेक्टिविटी रेल: हिसार हवाई अड्डे पर एक भूमिगत रेलवे स्टेशन की योजना, हिसार को दिल्ली से जोड़ने वाली अर्ध- उच्च गति वाली ट्रेनों से हिसार का जुड़ाव होगा। दिल्ली एयरपोर्ट तक रैपिड ट्रेन की प्लानिंग है। सड़क: दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए एनएच-9 और एनएच-52 का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

इंडस्ट्रीज

नायब सैनी सरकार का 'मिशन 10 मिनट': हरियाणा के बेड़े में शामिल होंगी 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
नायब सैनी सरकार का ‘मिशन 10 मिनट’: हरियाणा के बेड़े में शामिल होंगी 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

3200 एकड़ में आईएमटी बनाया जाएगा हिसार एयरपोर्ट के साथ ही यहां 3200 एकड़ एरिया में आईएमटी की घोषणा है। हिसार स्टील, पीवीसी पाइप, धागा और कृषि सेक्टर के उद्योगों का गढ़ रहा है। जिला उद्योग संघ के प्रधान देवेंद्र जैन ने बताया कि जिले में स्टील, पीवीसी पाइप्स, प्लाइवुड, धागा, लोह उत्पादों की इंडस्ट्री है। नये उद्योग सेक्टर डिवेलप हो सकते हैं।

एजुकेशन

नये कॉलेज खुलेंगे, नये दौर के कोर्स आएंगे हिसार एजुकेशन का भी बीते 25 वर्षों में केंद्र बिंदू बनकर उभरा है। शहर में तीन विश्वविद्यालय हैं। जीजेयू में एयरोनोटिकल इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज बन सकता है। साइबर और एआई से जुड़े नये कोर्स शुरू हो सकते हैं। एचएयू ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से ड्यूल डिग्री के लिए एमओयू किया है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment