ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हिसार की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: वन विभाग की मंजूरी मिली, 15 फरवरी से बदलेगी गांवों और शहर की सूरत

On: फ़रवरी 9, 2026 11:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
हिसार की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: वन विभाग की मंजूरी मिली, 15 फरवरी से बदलेगी गांवों और शहर की सूरत
Join WhatsApp Group

हिसार जिले के वाहन चालकों और किसानों के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD-B&R) बड़ी राहत लेकर आया है। विभाग ने जिले की करीब आधा दर्जन प्रमुख सड़कों को चौड़ा और मजबूत करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है।

लंबे समय से वन विभाग की मंजूरी न मिलने के कारण पेड़ों की कटाई का मामला अटका हुआ था, जो अब सुलझ गया है। मार्केट कमेटी से पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित हुई इन सड़कों की चौड़ाई अब 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन सुगम होगा।

राजस्थान सीमा और ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी बेहतर

इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ राजस्थान सीमा से सटे गांवों को मिलेगा। विभाग द्वारा तय योजना के अनुसार, गांवड़ से मेहरियां होते हुए राजस्थान सीमा तक, बाडो ब्राह्मणान से कंवारी वाया बाडो जाटान और भेरियां से पातन मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

इसके अलावा, मंगाली सिंघरान रोड से जंभेश्वर और हिसार-मंगाली-स्याहड़वा रोड से ढाणी सुरतिया स्कूल तक की सड़क भी 18 फीट चौड़ी होगी। रावतखेड़ा-बड़वा से रुपाणा मार्ग के चौड़ीकरण से रबी सीजन में किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, क्योंकि संकरी सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी।

सेक्टर 16-17 और तलवंडी क्षेत्र में मजबूतीकरण

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी ढांचे को भी सुधारा जा रहा है। तलवंडी रुक्का, मुकलान और बालसमंद क्षेत्र की सड़कों के मजबूतीकरण (Strengthening) का कार्य भी सूची में शामिल है।

शहरवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि सेक्टर 16-17 रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की सड़क और उसकी सर्विस रोड को भी मजबूत किया जाएगा, जो फिलहाल खस्ताहाल है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एक्सईएन जतिन खुराना ने पुष्टि की है कि वन विभाग की बाधा हट चुकी है और 15 फरवरी के बाद मशीने मौके पर काम शुरू कर देंगी।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

पलवल को मिली 8.5 करोड़ के पार्क की सौगात, अलाहपुर में ‘दिव्य नगर योजना’ से बदलेगी तस्वीर

Hisar News पर पढ़ें हिसार और आसपास के इलाकों से जुड़ी हर बड़ी और ज़रूरी खबर, सबसे पहले। यहां आपको राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, खेल, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों की सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment