ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hisar Roadways: हिसार में 600 बसें अब पीछे के गेट से चलेंगी, सिरसा-चंडीगढ़ का किराया बढ़ा!

On: सितम्बर 3, 2025 7:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Hisar Roadways: हिसार में 600 बसें अब पीछे के गेट से चलेंगी, सिरसा-चंडीगढ़ का किराया बढ़ा!
Join WhatsApp Group

Hisar Roadways Plan 2025, सिटी रिपोर्टर | हिसार : शहर की सड़कों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज पहले चरण में बस स्टैंड के पिछले गेट से सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसें चलाएगा। इस रूट से पहले फेज में 600 बसों का आवागमन होगा। दूसरे फेज में 600 और बसें यहीं से चलेंगी। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बसों के पिछले गेट से निकलने पर सिरसा रूट 4 किलोमीटर और चंडीगढ़ रूट 6 किलोमीटर लंबा हो जाता है।

इसके चलते यात्रियों को अब सिरसा रूट पर 4 रुपए और चंडीगढ़ रूट पर 6 रुपए किराया अधिक देना होगा। बता दें कि करीब 20 दिन पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल मित्तल, ट्रैफिक मैनेजर प्रीतम सिवाच सहित अन्य अधिकारियों की बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई थी। इसमें पिछले गेट से बसें चलाने का फैसला लिया था। अब मुख्यालय से मंजूरी मिली है।

नए रूट और किराए में बदलाव

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में सिरसा, चंडीगढ़, शिमला, पोंटासाहिब, गंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़, डबवाली, फतेहाबाद, अनूपगढ़, बालसमंद, भादरा, खारिया, डोबी, सरसाना, बासड़ा, बुड़ाक, बगला, काबरेल और आदमपुर जैसे रूटों की 600 बसों को बस स्टैंड के पिछले गेट से चलाने का फैसला लिया है।

इस बदलाव से सिरसा रूट 4 किमी और चंडीगढ़ रूट 6 किमी लंबा हो गया है। नतीजतन, सिरसा के लिए किराया 105 रुपये से बढ़कर 110 रुपये और चंडीगढ़ के लिए 315 रुपये से 325 रुपये हो गया है। अन्य रूटों पर भी 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जैसे फतेहाबाद (50 से 55 रुपये), उकलाना (60 से 65 रुपये), और आदमपुर (45 से 50 रुपये)।

रूट जिनकी बसें पिछले गेट से चलेंगी

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

बस स्टैंड के पिछले गेट से सिरसा, चंडीगढ़, शिमला, पोंटासाहिब, गंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़, डबवाली, फतेहाबाद, अनूपगढ़, बालसमंद, भादरा, खारिया, डोबी, सरसाना, बासड़ा, बुड़ाक, बगला, काबरेल और आदमपुर शामिल है।

फैसले के पीछे की वजह

रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि पहले फेज में करीब 600 बसों का आवागमन पिछले गेट से किया जाएगा। दूसरे चरण में दिल्ली-राजस्थान की बसें शामिल होंगी। इसमें विभिन्न प्रकार के पहलुओं की जांच की जाएंगी। उसके बाद दूसरे फेज में 600 और बसों का संचालन किया जाएगा। दूसरे चरण में दिल्ली और पानीपत, जींद की बसों को भी पिछले गेट से निकाला जाएगा।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव और कम होगा। वर्तमान में हिसार डिपो में कुल 262 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें से बड़ी संख्या लंबी दूरी के रूट पर जाती है, जबकि बाकी लोकल और ग्रामीण रूट पर चलती हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment