ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Holi Special Train: हरियाणा-यूपी वालों के लिए खुशखबरी, अमृतसर से पटना के लिए आज से दौड़ी नई ट्रेन

On: फ़रवरी 27, 2026 2:06 अपराह्न
Follow Us:
Holi Special Train: हरियाणा-यूपी वालों के लिए खुशखबरी, अमृतसर से पटना के लिए आज से दौड़ी नई ट्रेन
Join WhatsApp Group

अंबाला . होली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लाखों प्रवासियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक शानदार तोहफा दिया है। पंजाब और हरियाणा से अपने गांव लौटने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आज 27 फरवरी से अमृतसर-पटना होली स्पेशल ट्रेन (04664/04665) का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन पंजाब से चलकर अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर के रास्ते बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी। इससे लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भारी राहत मिलेगी।

अमृतसर-पटना स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइमटेबल

ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर से 27 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को सुबह 09:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 02:45 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे यात्रियों को पटना उतारेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04665 पटना से 28 फरवरी, 3 और 6 मार्च को शाम 4 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 03:05 बजे अंबाला कैंट और रात 8 बजे अमृतसर पहुंचेगी। होली पर घर जाने वालों के लिए यह ट्रेन एक बेहद सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आई है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

हरियाणा और यूपी के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया है। पंजाब में यह ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां और सरहिंद में रुकेगी। इसके बाद हरियाणा के अंबाला कैंट और यमुनानगर-जगाधरी होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश में यह ट्रेन सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई, लखनऊ, सुलतानपुर और वाराणसी स्टेशनों पर हॉल्ट करेगी। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए बिहार के बक्सर, आरा, दानापुर और अंत में पटना स्टेशन पर अपना सफर पूरा करेगी।

धड़ाधड़ हो रही बुकिंग, 139 से लें सटीक जानकारी

अंबाला रेलवे मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अमृतसर-पटना-अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह से चालू है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे काउंटर से अपना कंफर्म टिकट बुक करवा सकते हैं।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की जानकारी या कन्फ्यूजन होने पर रेलवे के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी लाइव अपडेट हासिल किया जा सकता है।

फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें आपके सेक्टर से गुजरेगा या नहीं रूट

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment