ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Holi Special Trains : हिसार, सिरसा और रोहतक से गुजरेंगी ये गाड़ियां, देखें पूरा शेड्यूल

On: फ़रवरी 18, 2026 11:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Holi Special Trains : हिसार, सिरसा और रोहतक से गुजरेंगी ये गाड़ियां, देखें पूरा शेड्यूल - symbolic image by gemini
Join WhatsApp Group

हिसार, Holi Special Trains from Hisar : होली के पावन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रमुख रूटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लंबी दूरी की स्पेशल गाड़ियों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

रेलवे ने प्रदेश से होकर गुजरने वाली चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इन गाड़ियों का संचालन 26 फरवरी से लेकर 29 मार्च तक किया जाएगा, जिससे त्योहार के सीजन में कन्फर्म सीट की मारामारी कम होगी।

इन जिलों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से न केवल दैनिक यात्रियों को बल्कि राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हरियाणा में इन ट्रेनों का लाभ विशेष रूप से रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, हांसी और रोहतक रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस फैसले से शेखावाटी क्षेत्र का सफर भी आसान हो जाएगा।

हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिसार-जयपुर स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक प्रतिदिन चलेगी। यह गाड़ी हिसार स्टेशन से सुबह 05:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वापसी दिशा में यह जयपुर से दोपहर 14:50 बजे चलकर रात 22:25 बजे हिसार वापस आएगी। अप-डाउन के दौरान यह ट्रेन सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर रुकेगी। रींगस में ठहराव से खाटूश्याम के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

जोधपुर और श्रीगंगानगर से यूपी-बिहार की ट्रेनें

सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, 5 मार्च से जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। यह जोधपुर से हर वीरवार शाम 16:15 बजे और गोरखपुर से शुक्रवार रात 23:25 बजे चलेगी। वहीं, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल श्रीगंगानगर से रविवार दोपहर 13:25 बजे और समस्तीपुर से मंगलवार दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

इसके अतिरिक्त, श्रीगंगानगर-गोरखपुर स्पेशल श्रीगंगानगर से वीरवार दोपहर 13:25 बजे और गोरखपुर से शुक्रवार शाम 19:30 बजे चलेगी। उत्तराखंड जाने वालों के लिए उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल उदयपुर से मंगलवार दोपहर 13:45 बजे और ऋषिकेश से बुधवार शाम 17:55 बजे प्रस्थान करेगी।

HKRN TGT News: शिक्षा विभाग ने बढ़ाया अनुबंध, पंचकूला से जारी हुआ लेटर

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment