ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPS Y Puran Kumar की मौत का राज! सुसाइड नोट में 10 बड़े अफसरों के नाम, मचा हड़कंप

On: अक्टूबर 8, 2025 6:27 अपराह्न
Follow Us:
IPS Y Puran Kumar की मौत का राज! सुसाइड नोट में 10 बड़े अफसरों के नाम, मचा हड़कंप
Join WhatsApp Group

IPS Y Puran Kumar Suicide Case update news: हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। लेकिन इस दुखद कदम के पीछे कौन है, इसका राज उनके 8 पेज के सुसाइड नोट में छिपा हो सकता है। चंडीगढ़ पुलिस ने यह सुसाइड नोट बरामद तो कर लिया है, लेकिन इसमें लिखी बातों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, वह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि वाई. पूरन कुमार की मौत के पीछे हरियाणा पुलिस के ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना एक बड़ी वजह हो सकती है।

सूत्रों का दावा है कि IPS वाई. पूरन कुमार के घर से मिले 8 पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा पुलिस के करीब 10 बड़े अफसरों पर उन्हें प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने अंतिम पत्र में, मृतक आईपीएस ने लिखा है कि कई सीनियर अधिकारी उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

प्रोफेशनल करियर को बर्बाद करने की साजिश?

खबरों के मुताबिक, सुसाइड नोट में पूरन कुमार ने साफ तौर पर लिखा है कि इन अधिकारियों ने उनके प्रोफेशनल करियर को खत्म करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक उन अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला रोहतक के एक भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हो सकता है, जिसमें पूरन कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील को एक शराब कारोबारी से मंथली मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना पर जब चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन्हें प्रेस नोट के जरिए साझा किया गया है।

IPS Y Puran Kumar की घर के बेसमेंट में मिली लाश

चंडीगढ़ पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस थाना-11 को सेक्टर 11 के मकान नंबर 116 से एक आत्महत्या की सूचना मिली। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के रूप में हुई। उनका शव घर के बेसमेंट में बने एक कमरे में मिला और उन्हें गोली लगी हुई थी। मौके पर तुरंत CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया और पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

मामले की जांच तेज, कई सबूत जब्त

CFSL की टीम ने घटनास्थल से कई भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मौके से एक ‘वसीयत’ और एक ‘अंतिम पत्र’ (सुसाइड नोट) भी बरामद किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जो बुधवार को मृतक की पत्नी की मौजूदगी में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच पूरी गहनता से जारी है।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment