ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal New Buses: 10 नई बसें दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी, दोपहर में एक्स्ट्रा चक्कर

On: नवम्बर 7, 2025 6:43 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal New Buses: 10 नई बसें दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी, दोपहर में एक्स्ट्रा चक्कर
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal New Buses)। रोडवेज विभाग बुधवार तक सभी नई बसों को रूट पर सुचारू रूप से संचालन कर देगा। सोमवार तक सभी बसों की बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को आरटीए विभाग की ओर से बसों की पासिंग करवाई जाएगी। बुधवार को सभी बसें रूट पर दौड़ाई जाएगी। दिल्ली रूट पर अधिकतर बसें चलाने का विभाग ने प्लान बनाया है।

इन बसों के बाद दोपहर बाद दिल्ली रूट पर दो अतिरिक्त चक्कर बढ़ाए जाएंगे। पांच दिन पहले ये बसें डिपो में पहुंची थी। इन बसों से दैनिक सैकड़ों यात्रियों को सफर करने में फायदा मिलेगा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

आरामदायक सीटों पर बैठकर सफर तय कर सकेंगे। कैथल जिला की बात करें तो इस समय लीज समेत रोडवेज की 197 बसें हो गई हैं। इनमें 23 लीज की बसें शामिल हैं। इससे पहले रोडवेज विभाग के पास खुद की 164 बसें थी , अब उनकी संख्या बढ़कर 174 हो गई हैं। बीएस 3 की 52 बसें, बीएस- 4 की 47 व बीएस 6 की 75 बसें हो गई है। नई बसों के बावजूद 250 बसों के बेड़े में 53 बसों की ओर जरूरत है।

Kaithal New Buses: बसों की संख्या बढ़ाई जाए

यात्री रामकिशन ने बताया कि तीन बजे के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है।यात्रियों को भी आने- जाने में दिक्कत नहीं होगी। समय से अपने घर पहुंच सकेंगे।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

डिपो की बढ़ेगी आमदनी

बसों के रूट पर चलने के बाद डिपो की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अब रोजाना 12 से 14 लाख के करीब आमदनी होती है। जो बढ़कर 18 के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। रोजाना 15 से 16 हजार के करीब यात्री कैथल डिपो की बसों में सफर तय करते हैं।
वर्जन

10 नई बसें बुधवार से रूट पर दौड़ेगी

वर्कशॉप मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को 10 नई बसें रूट पर दौड़ाई जाएगी। मंगलवार तक बीमा व पासिंग करवा दी जाएगी। दिल्ली रूट पर अधिकतर बसों का संचालन होगा। बसों की संख्या डिपो में लीज समेत 197 हो गई है। यात्रियों को किसी तरह की सफर में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment