ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kal Ka Mausam: 1-4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

On: अक्टूबर 1, 2025 5:15 अपराह्न
Follow Us:
Kal Ka Mausam: 1-4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
Join WhatsApp Group

Kal Ka Mausam 2 October: दशहरे की रौनक से पहले मौसम खराबी ला सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसके अलावा, देश के कई अन्य राज्यों में भी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, आपके राज्य में 1 से 4 अक्टूबर तक मौसम का हाल क्या रहेगा।

कई राज्यों में बारिश का अनुमान Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिनों तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में 1 से 2 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 4 अक्टूबर, त्रिपुरा में 1 से 4 अक्टूबर तक बारिश होगी। इसके अलावा, 5 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश और 4-5 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी का अलर्ट

दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से भारी बारिश शुरू हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 2 से 4 अक्टूबर तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी गति 35-45 किमी/घंटा और कभी-कभी 55 किमी/घंटा तक हो सकती है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

झारखंड में येलो अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के लिए 4 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश और 2 अक्टूबर को सांताल परगना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों में बारिश

असम और मेघालय में 5 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और तूफान हो सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 1 से 5 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक राजस्थान और 4-5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment