ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सोनीपत-गोहाना में चांद कितने बजे निकलेगा? जानें पूजा समय

On: अक्टूबर 6, 2025 12:50 अपराह्न
Follow Us:
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सोनीपत-गोहाना में चांद कितने बजे निकलेगा? जानें पूजा समय
Join WhatsApp Group

Karwa Chauth 2025 Sonipat Gohana me chand kab niklega: हरियाणा में करवा चौथ को लेकर उत्साह है। आज हम आपको बताएंगे की सोनीपत-गोहाना में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखाई देगा? करवा चौथ का पवित्र व्रत 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है, जब सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।

इस बार करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और खास बना रहे हैं। कृतिका नक्षत्र और सिद्धि योग के साथ गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। साथ ही, शुक्रवार होने के कारण भगवान गणेश की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे खत्म होगी। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:05 बजे से 8:55 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करने से व्रत का फल और अधिक बढ़ जाता है।

चांद निकलने का समय

इस बार करवा चौथ का चांद कृतिका नक्षत्र में निकलेगा। 10 अक्टूबर को चंद्र दर्शन का समय रात 8:13 बजे है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चांद दिखने का समय थोड़ा भिन्न हो सकता है। सुहागिन महिलाएं इस समय चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

Sonipat Gohana me chand kab niklega: करवा चौथ में पूजा

करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है, जिसमें दिनभर अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। सूर्योदय से शुरू होने वाला यह व्रत रात में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पूरा होता है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment