ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज तैयार! क्या हैं खास सुविधाएं?

On: सितम्बर 8, 2025 2:09 अपराह्न
Follow Us:
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज तैयार! क्या हैं खास सुविधाएं?
Join WhatsApp Group

Kurukshetra News (कुरुक्षेत्र) : कुरुक्षेत्र के खेड़ी रामनगर गांव में एक बड़ा सपना हकीकत बन गया है! साल 2017 में शुरू हुई राजकीय नर्सिंग कॉलेज की योजना आखिरकार 8 साल बाद पूरी हो चुकी है। 43 करोड़ रुपये की लागत से बना यह जिले का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज तैयार है। 5.5 एकड़ के विशाल कैंपस में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग 52-52 कमरों वाले हॉस्टल की सुविधा दी गई है।

इसके अलावा प्रिंसिपल और स्टाफ के लिए क्वार्टर भी बनाए गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज की फिनिशिंग का काम बाकी है, जो सिर्फ 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह भव्य इमारत संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी। अब कुरुक्षेत्र के स्टूडेंट्स को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

कॉलेज का निर्माण पूरा

स्वैच्छिक रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे साल देश में नंबर 1, जुटाया 5.89 लाख यूनिट ब्लड | haryana-ranks-first-voluntary-blood-donation-third-consecutive-year-record
स्वैच्छिक रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे साल देश में नंबर 1, जुटाया 5.89 लाख यूनिट ब्लड

2017 में जब इस कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था, तब इसके लिए 25.58 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। लेकिन कोरोना काल में काम रुक गया और बजट भी कम पड़ गया। इसके बाद एचएसवीपी ने सप्लीमेंट्री बजट की मांग की। इस अतिरिक्त फंड के साथ आखिरकार कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया। अब यह कॉलेज कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए नर्सिंग की पढ़ाई का नया केंद्र बनने को तैयार है।

कॉलेज तैयार, बस फाइनल टच बाकी

सुखविंद्र सिंह, एसडीई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बताया कि खेड़ी रामनगर में बना राजकीय नर्सिंग कॉलेज अब पूरी तरह तैयार है। सिर्फ फाइनल टच का काम बाकी है, जो 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद कॉलेज उद्घाटन के लिए तैयार होगा। यह खबर स्टूडेंट्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश | amit-shah-launches-viksit-bharat-sankalp-jyoti-yatra-gurugram-nayab-saini
हरियाणा से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा, अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने भरा जोश

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। 4 मंजिला प्रशासनिक और लेक्चर ब्लॉक, 52 कमरों वाला लड़कों का हॉस्टल, 52 कमरों वाला लड़कियों का हॉस्टल, प्रिंसिपल और स्टाफ के लिए 6 क्वार्टर और एक इलेक्ट्रिक रूम बनाया गया है। पहले फ्लोर पर न्यूट्रीशियन रूम, लेक्चर रूम, नर्सिंग फंक्शन लैब, एचओडी रूम, फैकल्टी रूम, मल्टी पर्पज हॉल और प्रोजेक्ट रूम हैं। दूसरा फ्लोर लेक्चर रूम, एचओडी रूम, स्टाफ रूम, लैब और कॉमन रूम से सजा है। तीसरे फ्लोर पर लाइब्रेरी, पैनट्री, प्री-क्लीनिकल लैब और लेक्चर हॉल बनाए गए हैं। यह कॉलेज स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ आरामदायक माहौल भी देगा।

जिले में नर्सिंग की पढ़ाई का हाल

सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति | haryana-delegation-cm-nayab-saini-singapore-meeting-mixed-land-use-investment
सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति

फिलहाल कुरुक्षेत्र में दो प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज हैं। बाबैन में स्थित प्राइवेट कॉलेज में एएनएम और जीएनएम कोर्स उपलब्ध हैं। वहीं, शाहाबाद के प्राइवेट कॉलेज में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स चल रहे हैं। लेकिन खेड़ी रामनगर का यह राजकीय नर्सिंग कॉलेज जिले का पहला सरकारी कॉलेज होगा। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर जल्द उद्घाटन हो जाता है, तो स्टूडेंट्स इसी सत्र से इस कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment