ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

झोझूकलां में खेलों का महाकुंभ, 1242 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 8 सितंबर से धमाल!

On: September 6, 2025 9:45 AM
Follow Us:
झोझूकलां में खेलों का महाकुंभ, 1242 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 8 सितंबर से धमाल!
Join WhatsApp Group

झोझूकलां (दादरी) : जिले में होने वाले राज्य स्तरीय खेलों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले में 8 सितंबर को गांव बरसाना स्थित जिलेसिंह स्कूल में इन खेलों का शुभारंभ उपायुक्त मुनीश शर्मा द्वारा किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सीटीएम प्रीति रावत द्वारा की जाएगी। इन खेलों के लिए जिले के शिक्षा विभाग अधिकारियों सहित डीपीई और पीटीआई की भी जिम्मेदारियां लगाई गई हैं।

राज्य स्तरीय खेलों की जोरदार तैयारी

सांगवान ने बताया कि जिले में आयोजित इन खेलों में बॉक्सिंग व शतरंज के खेलों को आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोनों खेलों के तीन वर्ग शतरंज के वहीं दो वर्ग बॉक्सिंग के कुल 1242 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले में शतरंज के 345 लड़कियां व और 345 लड़के भाग लेंगे। इनमें 690 खिलाड़ी शामिल होंगे।

मलेरिया मुक्त हरियाणा: 2026 में अब तक मात्र 8 केस, सरकार ने लागू की माइक्रो प्लानिंग
मलेरिया मुक्त हरियाणा: 2026 में अब तक मात्र 8 केस, सरकार ने लागू की माइक्रो प्लानिंग

जिनका आयोजन राजकीय सीनियर सकेडरी विधालय बिरही कलां में होगा, वहीं बॉक्सिंग प्रतियोगता का आयोजन योनाथ व भगत सिंह अकेडमी में करवाया जाएगा। जिसमें 17 व 19 वर्ग की 552 लड़कियां भाग लेंगी। जिले से बाहर खेलों में भाग लेने के लिए 190 बच्चों का चयन हुआ है, जो अलग अलग जिलों में जाकर भाग लेंगे।

190 खिलाड़ी जिले से बाहर लेंगे हिस्सा

जिले में पिछले दिनों हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ है। अब बॉक्सिंग व शतरंज के खिलाड़ी तो जिले में ही रहेंगे, बाकि गेम्स में हिस्सा लेने के लिए उन्हें दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। जहां पर जिले 190 खिलाड़ी, कुश्ती, रेसलिंग फ्री स्टाईल व ग्रीको, आर्चरी, बैडमिटन, टेबल टेनिस, ताईक्वाडो आदि खेलों में भाग लेगें।

नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत
नारनौल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार-साबरमती स्पेशल, गुजरात जाने वालों के लिए बड़ी राहत

लड़कों के ठहरने के लिए 7 स्कूलों का किया चयन शिक्षा विभाग के एईओ प्रदीप सांगवान ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलों में अन्य जिलों से आने वाले खिलाड़ियों में लड़कियों के लिए 10 अलग अलग स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

उनमें केएन स्कूल, वैश्य के दोनों स्कूल, जीआरवी, एपीजे, विश्वेश स्कूल, भारत स्कूल, गीताजंलि स्कूल, परसराम हेतराम, वर्धमान स्कूल में ठहरने की व्यवस्था कि गई है। वहीं लड़कों के ठहरने के लिए सात स्कूलों को चुना गया है। जिनमें एपीएस, आर्यन, शिव स्कूल, डीआरके, न्यू ईरा आदर्श सीनियर सेकेंडरी, सर्वोदय स्कूलों का चयन किया गया है।

HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
HSSC ग्रुप सी वेटिंग लिस्ट विवाद: हाईकोर्ट का मुख्य सचिव को अल्टीमेटम, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment