ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मंगाली की बेटियों का जलवा, फुटबॉल से 200 मेडल और नौकरी!

On: सितम्बर 6, 2025 8:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
मंगाली की बेटियों का जलवा, फुटबॉल से 200 मेडल और नौकरी!
Join WhatsApp Group

मंगाली, हिसार। शहर से 10 किलोमीटर दूर बसा गांव मंगाली फुटबॉल खिलाड़ियों का गढ़ माना जाता है। इस गांव के करीब हर घर में बेटियां फुटबॉलर हैं। 500 से अधिक बेटियां खिलाड़ी बन चुकी हैं। इनमें से 200 से अधिक खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मेडल हासिल कर चुकी हैं। खेल कोटों से अभी तक 32 बेटियां नौकरी कर चुकी हैं। फुटबॉल कोच नरेन्द्र ने बताया कि इस साल भी 3 खिलाड़ियों की सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। इनमें रेणू, काजल और आरती शामिल हैं। तीनों को अब 9 सितंबर को गाजियाबाद में ज्वॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

काजल ने 3 इंटरनेशनल पदक जीते

काजल ने फुटबॉल में अपनी मेहनत पहचान बनाई है। करीब 9 साल पहले उन्होंने बड़ी बहन ज्योति से प्रेरणा लेकर मैदान पर कदम रखा था। लगातार संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर काजल अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। उनके पिता किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं रही, लेकिन सफलता पाकर सपना साकार किया।

नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल | delhi-panipat-karnal-namo-bharat-rapid-rail-stations-siwah-bus-stand-route
नमो भारत ट्रेन: पानीपत में बनेंगे 3 बड़े स्टेशन, सिवाह बस स्टैंड से सीधे जुड़ेगी रैपिड रेल

रेणु ने फुटबॉल में चमकाया नाम

मंगल की फुटबॉल खिलाड़ी रेणु ने संघर्षों के बावजूद मैदान पर अपनी पहचान बनाई है। करीब 11 साल पहले उन्होंने छोटे भाई कर्ण सिंह से प्रेरणा लेकर फुटबॉल खेलना शुरू किया। उन्होंने बताया कि पिता ने कभी खेलने से मना नहीं किया। इसी हौसले ने रेणु को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मेडल दिलाए । मेहनत का फल अब उन्हें नौकरी के रूप में मिला है। परिवार में खुशी है।

आरती ने सीनियर्स से प्रेरित हो शुरू किया था फुटबॉल खेलना

हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय | haryana-foreign-investment-sweden-singapore-9500-crore-11000-jobs-2027
हरियाणा आएंगे 9500 करोड़, सिंगापुर और स्वीडन से 11000 नई नौकरियां तय

खिलाड़ी आरती ने गांव के सरकारी स्कूल के मैदान में सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देखा तो उन्होंने भी फुटबॉल को अपना करियर बना लिया। मेहनत और लगन के दम पर आरती अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 15 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। आरती का कहना है कि आज गांव की लड़कियां खेल के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं।

हरियाणा के नवचयनित पटवारियों की बल्ले-बल्ले, 22 माह का मिलेगा एरियर | haryana-patwari-salary-hike-training-stipend-rules-amendment-arrear-2026
हरियाणा के नवचयनित पटवारियों की बल्ले-बल्ले, 22 माह का मिलेगा एरियर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment