ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Navratri special train: नवरात्र में रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! हिसार-खेड़की स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल!

On: September 5, 2025 8:43 PM
Follow Us:
Navratri special train: नवरात्र में रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! हिसार-खेड़की स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल!
Join WhatsApp Group

Navratri special train, लोहारू। नवरात्र से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! भारतीय रेलवे ने हिसार से खेड़की के बीच वाया लोहारू, झुंझुनूं और सीकर एक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी, जिससे त्योहारों पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 20 डिब्बों वाली इस ट्रेन में हर श्रेणी के यात्री सफर कर सकेंगे। आइए, जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन की खासियत और पूरा शेड्यूल।

त्योहारी सीजन में सुविधा

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने हिसार-खेड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया। यह ट्रेन हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और लोहारू स्टेशन पर सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 8:40 बजे आगे बढ़ेगी। दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचकर 1:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे खेड़की पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर सोमवार को खेड़की से शाम 5:00 बजे चलेगी, जयपुर में मंगलवार दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी और लोहारू में शाम 7:40 बजे आएगी। वहां से 7:45 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी।

कई स्टेशनों पर ठहराव

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वलसाड, बसई रोड, कल्याण, लोनावाला और चिंचावड़ स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी, 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment