ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

नूंह-तावडू के लिए बड़ी सौगात: शहर को मिलेगा नया उत्तरी बाईपास, भिवाड़ी-पलवल मार्ग होगा फोरलेन

On: मार्च 6, 2026 6:15 अपराह्न
Follow Us:
नूंह-तावडू के लिए बड़ी सौगात: शहर को मिलेगा नया उत्तरी बाईपास, भिवाड़ी-पलवल मार्ग होगा फोरलेन
Join WhatsApp Group

तावडू . हरियाणा के नूंह जिले में स्थित तावडू के निवासियों और इस रूट से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा ने तावडू क्षेत्र के लिए एक नए उत्तरी बाईपास और फोरलेन सड़क परियोजना का एलान किया। तावडू के बीजेपी विधायक तेजपाल तंवर के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने साफ किया कि सरकार तावडू को ट्रैफिक जाम के पुराने दर्द से निजात दिलाने के लिए कमर कस चुकी है।

भिवाड़ी-पलवल मार्ग बनेगा फोरलेन

तावडू शहर के दक्षिणी हिस्से में फिलहाल 3.8 किलोमीटर लंबा बाईपास मौजूद है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस बाईपास के आसपास भारी आबादी बस गई है। अब यह पुराना बाईपास शहर का ही हिस्सा बन चुका है, जिससे भारी वाहनों के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सरकार ने अब शहर के उत्तरी हिस्से में एक बिल्कुल नया बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक के फोरलेन निर्माण कार्य के साथ जोड़ा गया है, ताकि राजस्थान और हरियाणा के बीच माल ढुलाई और यात्रियों का आवागमन तेज हो सके।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

केंद्रीय मंत्रालय ने डीपीआर को दी मंजूरी

परियोजना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की स्वीकृति दे दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक विशेष कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई थी जिसने मौके पर जाकर फिजिबिलिटी स्टडी और एलाइनमेंट रिपोर्ट पूरी कर ली है। वर्तमान में यह रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय के पास अंतिम समीक्षा के लिए है। जैसे ही वहां से एलाइनमेंट फाइनल होगा, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर और औद्योगिक क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा

तावडू न केवल नूंह का प्रमुख हिस्सा है, बल्कि यह भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र और पलवल के कृषि व लॉजिस्टिक हब के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। नया बाईपास बनने से भारी वाहनों को तावडू शहर के अंदर घुसने की जरूरत नहीं होगी। इससे शहर की स्थानीय सड़कों पर हादसों का खतरा कम होगा और प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के लिए यह प्रोजेक्ट किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे शहर के भीतर व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

HKRNL Job Update: 18 मार्च से पहले भरें फॉर्म, 4 पहिया वाहन चलाने वालों को प्राथमिकता

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment