ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अम्बाला कैंट स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी बूथ 3 साल से अटका, महिलाएं असुरक्षित!

On: सितम्बर 7, 2025 12:34 अपराह्न
Follow Us:
अम्बाला कैंट स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी बूथ 3 साल से अटका, महिलाएं असुरक्षित!
Join WhatsApp Group

अम्बाला (Ambala Cantt Prepaid Taxi Booth)। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी बुथ शुरू करने की सुविधा 3 साल से कागजों में अटकी है। ऐसे में देर रात यात्रा कर ट्रेनों से उतरने वाली महिला यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्हें ऑटो या टैक्सी ड्राइवरों से मोलभाव करना पड़ता है, जहां चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी भय बना रहता है।

बता दें कि कैंट रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2022 में प्रीपेड टैक्सी बूथ की योजना बनाकर अम्बाला रेल मंडल को भेजी थी। जब डीआरएम कार्यालय ने स्टेशन परिसर में जगह चिह्नित करने के लिए कहा तो अधिकारी उपयुक्त स्थान तय नहीं कर पाए। नतीजा ये हुआ कि योजना अब तक कागजों में ही अटकी है। अभी मौजूदा हालात की बात करें तो जब से बूम बैरियर शुरू हुआ है तब से टैक्सी चालक स्टेशन के बाहर खड़े होकर यात्रियों से मोलभाव करते हैं।

कई बार यात्री मजबूरी में ज्यादा किराया देकर सफर करने को विवश हो जाते हैं। अगर प्रीपेड टैक्सी बूथ शुरू हो जाए तो जीआरपी ऑटो चालक की डिटेल के साथ यात्रियों का विवरण भी लिया करेगी। किराया भी फिक्स रहेगा। इससे यात्रियों को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। सामान ऑटो में छूटने पर उसे आसानी से लौटाया भी जा सकेगा।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

प्रीपेड बूथ होता तो मन में सुकून रहता

महिला यात्री सुनीता का कहना है कि देर रात सुरक्षित और निश्चित दरों पर टैक्सी मिलना मुश्किल हो जाता है। कमलजीत कौर ने कहा कि रात के समय ट्रेन से उतरने के बाद सबसे बड़ी चिंता घर तक सुरक्षित पहुंचने की 5 बूथ होता तो मन में सुकून रहता।

अमनप्रीत कौर ने बताया स्टेशन पर प्रीपेड कई बार टैक्सी नहीं मिलने पर हमें काफी देर तक स्टेशन के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। इस दौरान असुरक्षा का डर बना रहा है। यात्री राघव का कहना है कि प्रीपेड बूथ शुरू होने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि उन्हें किराए को लेकर ठगे जाने से भी राहत मिलेगी।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

बूम बैरियर के बाद भी नहीं मिली सुविधा

रेलवे ने बूम बैरियर शुरू होने के बाद प्रीपेड टैक्सी बूथ शुरू करने की बात कही थी, लेकिन 5 महीने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि जब तक ये सुविधा शुरू नहीं होती, खासकर महिलाओं और देर रात यात्रा करने वालों को असुरक्षा और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड ऑटो और टैक्सी बूथ जल्द शुरू किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और सस्ते किराए पर यात्रा की सुविधा मिल सके।

रेलवे के राजस्व में होगी बढ़ोतरी

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

नवीन कुमार अम्बाला रेल मंडल में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण के बाद परिसर का एरिया बढ़ जाएगा। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, रेलवे परिसर में ही प्रीपेड टैक्सी बूथ शुरू करने की योजना है, क्योंकि अधिकतर यात्री कैंट स्टेशन पर उतरकर चंडीगढ़ और पटियाला क्षेत्रों तक टैक्सी के माध्यम से सफर करते हैं। इससे रेलवे को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment