ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

जींद में 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन, कलाकार कर रहे रिहर्सल

On: सितम्बर 14, 2025 1:06 अपराह्न
Follow Us:
जींद में 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन, कलाकार कर रहे रिहर्सल
Join WhatsApp Group

जींद (Ram Leela Jind): शहर में राजकीय प्राइमरी स्कूल में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन कराया जाएगा। इसके लिए कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। कलाकारों द्वारा रिहर्सल कर अपने अपने अभिनय की तैयारी की जा रही। 20 सितंबर
को गणेश पूजन के साथ मातृ-पितृ भगत श्रवण कुमार के जीवन पर आधारित प्रसंग होगा।

इससे पहले सिटी रेलवे स्टेशन के पास अनाज मंडी में रामलीला का मंचन किया जाता था। कमेटी के प्रधान सुनील जिंदल ने कहा कि श्रीराम का किरदार धीरज गौतम निभाएंगे, लक्ष्मण का शिवदत्त शर्मा, रावण का अनिल मेहंदीरत्ता, दशरथ का महेश शर्मा, कौशल्या का ओमप्रकाश, सीता का आकाश, श्रवण के जवानी का किरदार केशव निभाएगा।

इसके अलावा अन्य कलाकार भी हैं, जिनको श्रीराम के जन्म, 14 वर्ष के वनवास से लेकर राजतिलक तक के किरदार दिए गए हैं। जो अपनी ड्रेस व मंचन के दौरान जरूरत पड़ने वाले सामान का जुटा रहे हैं।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

जानें जींद रामलीला में किस दिन क्या होगा?

रामलीला का मंचन 20 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक राजकीय प्राइमरी स्कूल में होगा, जिसमें निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे:

20 सितंबर: श्री गणेश पूजन और श्रवण कुमार (बाल स्वरूप का किरदार 8 वर्षीय यश जिंदल निभाएंगे)
21 सितंबर: नारद मोह लीला
22 सितंबर: राम जन्म
23 सितंबर: ताड़का वध
24 सितंबर: सीता स्वयंवर
25 सितंबर: राम बारात और जादूगर एसएस सम्राट शो
26 सितंबर: राम वनवास
27 सितंबर: भरत मिलाप
28 सितंबर: सीता हरण
29 सितंबर: बाली वध
30 सितंबर: लंका दहन
1 अक्टूबर: लक्ष्मण मूर्छित
2 अक्टूबर: दशहरा – रावण वध
3 अक्टूबर: श्रीराम का राजतिलक (रामलीला का समापन)

इस बार 8 वर्षीय यश जिंदल पहली बार श्रवण कुमार के बाल स्वरूप का किरदार निभाएंगे। 26 सदस्यों वाली कमेटी, जो 40 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन कर रही है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

40 वर्षों से हो रहा रामलीला का मंचन : राजिंद्र जिंदल

राजिंद्र जिंदल ने बताया की कमेटी पिछले 40 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रही है। इस बार पहली बार 8 वर्ष का बच्चा भी मंच पर बाल श्रवण कुमार के बाल स्वरूप का किरदार निभाएगा। 26 सदस्य रामलीला में श्रीराम के बाल स्वरूप से लेकर वनवास और राजतिलक तक का मंचन किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में रामलीला देखने के लिए पहुंचे।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment