ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rohtak bus service: रोहतक से शिमला-अमृतसर तक बस सेवा शुरू! 5 शहरों के लिए नया तोहफा, जानें डिटेल्स!

On: September 4, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Rohtak bus service: रोहतक से शिमला-अमृतसर तक बस सेवा शुरू! 5 शहरों के लिए नया तोहफा, जानें डिटेल्स!
Join WhatsApp Group

Rohtak bus service, रोहतक न्यूज : रोहतक से दूसरे प्रदेशों के मुख्य शहरों और दर्शनीय स्थलों तक बस से यात्रा करने का मार्ग आसान हो गया है। रोडवेज डिपो से नए मार्गों के परमिट की प्रक्रिया तेज की गई है। इसमें विभाग से मांग करने के बाद परमिट देने वाली कमेटी में शामिल 4 अफसरों से मंजूरी मिल गई है। अब परिवहन मंत्री से मंजूरी ली जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी राहत

जिससे जल्द ही नए मार्गों पर बस सेवा शुरू होगी। जिससे शहर के यात्री इन दूर दराज के शहरों तक सफर कर पाएंगे। डिपो से रोहतक, शिमला, गंगानगर, बठिंडा, मेरठ और अमृतसर के समीप दरियाव तक नए परमिट की डिमांड की गई है। यह प्रस्ताव हिसार में हुई विभाग के अफसरों की बैठक में रखा गया। जिस पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने परमिट की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। जिसके बाद नए मार्ग पर डिपो से बसें चलेंगी।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

पहले क्यों रुकी थी बस सेवा?

खास बात यह है कि इन मार्गों पर पहले यात्रियों की संख्या कम बताकर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। जबकि मेरठ डिपो की बस को एक साल पहले तक यात्रियों की डिमांड पर वाया बागपत होते हुए रोहतक तक चलाया जाता रहा है। इसमें परमिट के नियम आड़े आने पर संचालन रोक दिया गया था, लेकिन फिलहाल इन मार्गों पर नए परमिट की डिमांड की गई है। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही यात्रियों को इन नए मार्गों पर सफर करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रोहतक डिपो इंचार्ज हंसराज ने बताया कि यात्रियों की तरफ से सीधे बस सेवा की डिमांड की जा रही है। जबकि शिमला, गंगानगर, बठिंडा और दरियाव तक करीब 15 साल पहले बस सेवा बंद की गई थी, तब से इन मार्गों पर सीधे बस सेवा नहीं रही है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

नए मार्गों की प्रक्रिया में तेजी

रोहतक रोडवेज डिपो ने शिमला, गंगानगर, बठिंडा, मेरठ और अमृतसर के नजदीकी दरियाव तक बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट की मांग की है। हिसार में हुई विभागीय बैठक में चार वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। डिपो इंचार्ज हंसराज ने बताया कि परमिट की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, और जल्द ही परिवहन मंत्री की मंजूरी के बाद बसें इन मार्गों पर दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को दूरदराज के शहरों तक आसानी से सफर करने का मौका मिलेगा।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment