ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Saang Mahotsav: कुरुक्षेत्र में 23 फरवरी से ‘सांग महोत्सव’, नगाड़े की थाप पर थिरकेंगे कलाकार

On: फ़रवरी 17, 2026 6:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Saang Mahotsav: कुरुक्षेत्र में 23 फरवरी से 'सांग महोत्सव', नगाड़े की थाप पर थिरकेंगे कलाकार
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र, Saang Mahotsav Kurukshetra 2026: हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जल्द ही लोक संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने हरियाणवी लोकनाट्य शैली ‘सांग’ को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

सरकार ने महान कलाकार धनपत सिंह सांगी के सम्मान में विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत कुरुक्षेत्र स्थित कलाकृति भवन में 23 से 27 फरवरी तक पांच दिवसीय भव्य ‘सांग महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

भरत मुनि रंगशाला में कलाकारों का जमावड़ा

मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा के अनुरूप, इस वर्ष धनपत सिंह सांगी की स्मृति में प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह और सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा कला परिषद् ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के कलाकृति भवन स्थित भरत मुनि रंगशाला के सभागार में 23 से 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर के दिग्गज सांगी और लोक कलाकार एक मंच पर जुटेंगे।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

लोक कथाओं में छिपे नैतिकता के संदेश

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सांग महोत्सव हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख स्तंभ है। इसमें कलाकार संगीत, नृत्य और संवादों के माध्यम से लोक कथाओं का सजीव चित्रण करते हैं। ये प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनमें सामाजिक नैतिकता और पौराणिक कहानियों के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।

राजा हरिश्चंद्र और लीलो-चमन का मंचन

इस महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति की ध्वजवाहक सांग पार्टियां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। महोत्सव में नगाड़ा वादन और ऊंचे सुरों वाले लोकगायन के साथ तीन से पांच घंटे तक चलने वाली सांग प्रस्तुतियां दर्शकों को बांधे रखेंगी। सांगी कलाकार राजा हरिश्चंद्र, लीलो-चमन और भक्त प्रह्लाद जैसे ऐतिहासिक व पौराणिक चरित्रों का जीवंत मंचन कर लोगों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराएंगे।

Hisar में 22 एकड़ जमीन पर बनेगा नया सिविल अस्पताल, एयरपोर्ट चौक पर मिली जगह

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment