ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sirsa News: सिरसा डिपो की बसों में 5 रुपये ज्यादा किराया! यात्रियों और परिचालकों में रोजाना झगड़ा

On: सितम्बर 10, 2025 6:20 अपराह्न
Follow Us:
Sirsa News: सिरसा डिपो की बसों में 5 रुपये ज्यादा किराया! यात्रियों और परिचालकों में रोजाना झगड़ा
Join WhatsApp Group

Sirsa News, (सिरसा) : नारनौल रूट पर सिरसा डिपो की रोडवेज बसों में किराए को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन बसों में अन्य डिपो की तुलना में 5 रुपये ज्यादा किराया वसूला जा रहा है, जिससे हर दिन यात्रियों और परिचालकों के बीच बहस हो रही है। चरखी दादरी, भिवानी और हिसार डिपो की बसों का किराया एक समान है, लेकिन सिरसा डिपो की बसें ज्यादा किराया ले रही हैं। आइए, इस मुद्दे की पूरी जानकारी आपको बताते हैं।

किराए में अंतर, यात्रियों की परेशानी

सिरसा डिपो की बसों में नारनौल से चरखी दादरी तक का किराया 75 रुपये लिया जा रहा है, जबकि अन्य डिपो की बसें इस रूट पर 70 रुपये लेती हैं। इसी तरह, चरखी दादरी से आदमपुर का किराया 15 रुपये के बजाय 20 रुपये, बधवाना तक 20 की जगह 25 रुपये और आकोदा तक 25 की बजाय 30 रुपये वसूले जा रहे हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

हालांकि, दादरी से महेंद्रगढ़ तक का किराया 45 रुपये और महेंद्रगढ़ से नारनौल तक 25 रुपये सही लिया जा रहा है। लेकिन दादरी से चरखी गांव का किराया 10 रुपये के बजाय 5 रुपये और पैंतावास गांव का 10 रुपये के बजाय 15 रुपये लिया जा रहा है। भिवानी से जाटू लुहारी का किराया 15 की जगह 20 रुपये और भिवानी से हांसी का 45 की बजाय 50 रुपये वसूला जा रहा है। नारनौल से सिरसा का किराया 300 रुपये के बजाय 305 रुपये लिया जा रहा है।

यात्रियों की मांग, हो जांच

यात्री इस बात से नाराज हैं कि सिरसा डिपो ने किस आधार पर किराया बढ़ाया है। उनका कहना है कि अगर किसी रूट पर किराया बढ़ता है, तो सभी डिपो के लिए एक समान होना चाहिए। केवल सिरसा डिपो की बसें ही ज्यादा किराया क्यों ले रही हैं? यात्रियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और किराए को ठीक किया जाए। ज्यादा किराए की वजह से हर दिन यात्रियों और परिचालकों के बीच तनातनी हो रही है।

धान की खेती छोड़ने पर मिलेंगे 8000 रुपये, दलहन-कपास बोने पर 2000 का अतिरिक्त बोनस | mera-pani-meri-virasat-haryana-farmers-incentive-bonus-details
धान की खेती छोड़ने पर मिलेंगे 8000 रुपये, दलहन-कपास बोने पर 2000 का अतिरिक्त बोनस

तकनीकी त्रुटि का दावा

सिरसा डिपो के ट्रैफिक ब्रांच इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी ओर से किराया नहीं बढ़ाया गया है। यह समस्या ई-टिकटिंग मशीन में किसी तकनीकी त्रुटि की वजह से हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा और जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा। रोडवेज के पूर्व महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि किराया सरकार प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय करती है। कोई डिपो अपने आप किराया नहीं बढ़ा सकता। हालांकि, अगर बस को किसी वजह से लंबा रास्ता लेना पड़ता है, तो अस्थायी तौर पर किराया बढ़ाया जा सकता है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment