ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala में स्मार्ट कार्ड खत्म, 1500 RC, 600 DL अटके, ड्राइवर्स परेशान

On: नवम्बर 15, 2025 6:17 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: अंबाला में स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने को केंद्र पर 20 दिन से भटक रहे लोग।
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News): जिला में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के स्मार्ट कार्ड खत्म हो गए हैं। जिसके कारण ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग का काम नहीं हो रहा। इस कारण से अंबाला में करीब 1500 आरसी ओर 600 ड्राइविंग लाइसेंस अटके गए हैं।

यह दिक्कत करीब 20 दिन से बनी हुई है, जिसके काराण लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। लोग आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अंबाला में यह स्मार्ट कार्ड गुरुग्राम की निजी कंपनी से आते हैं।

सोमवार तक कार्ड आ जाएंगे

इंचार्ज दिनेश ने बताया की अंबाला में करीब 20 दिन से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के स्मार्ट कार्ड खत्म हो गए हैं जो गुरुग्राम से आते हैं सोमवार तक कार्ड आ जाएंगे।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

बराड़ा के एसडीएम कार्यालय, अंबाला शहर एसडीएम कार्यालय, अंबाला छावनी एसडीएम कार्यालयस्थित अंत्योदय सरल केंद्र में आधा दर्जन के करीब कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, जिन्हें गुरुग्राम की निजी कंपनी की ओर से बैठाया गया है।

यह कंप्यूटर ऑपरेटर आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग का काम करते हैं। लेकिन कंपनी से स्मार्ट कार्ड नहीं आने के कारण प्रिंटिंग का काम बंद पड़ा है।

Ambala में कार्ड खत्म हो गए

अंबाला छावनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपना लनिंग लाइसेंस बनवाया हुआ। इस लनिँग लाइसेंस को बनवाए हुए चार महीने का समय गुजर गया है। अब वह उन्होंने पक्का लाइसेंस बनवाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। लेकिन उनका लाइसेंस अभी भी नहीं बन रहा है। अंत्योदय सरल केंद्र में बैठे कर्मचारी बोल रहे हैं उनका लाइसेंस बन गया है। लेकिन प्रिंटिंग वाले कार्ड खत्म हो गए हैं।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

महेश नगर निवासी हर्ष ने बताया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दस दिन पहले एसडीएम कार्यालय गए थे। जहां पर पता चला कि कार्ड खत्म है उन्हें कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि वह अपने मोबाइल में डीजी लॉकर्स में ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड कर लें। जब कार्ड आएंगे तो लाइसेंस प्रिंटिंग करके दे दिया जाएगा।

पक्के लाइसेंस नहीं बन रहे

अंबाला छावनी के सेक्टर 34 निवासी रामू ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले लनिँंग लाइसेंस बनवाया था। वह पिछले एक सप्ताह से पक्के लाइसेंस की इंतजार कर रहे है। जब वह सरल केंद्र में गए तो पता चला कि ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड खत्म हैं। इसके लिए कार्ड आने में टाइम लगेगा।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment