ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat EWS Flats: सिर्फ 1.50 लाख में 200 वर्ग फीट फ्लैट, सोनीपत में 13 सितंबर तक करें बुकिंग

On: September 10, 2025 2:40 PM
Follow Us:
Sonipat EWS Flats: सिर्फ 1.50 लाख में 200 वर्ग फीट फ्लैट, सोनीपत में 13 सितंबर तक करें बुकिंग
Join WhatsApp Group

Sonipat EWS Flats, (सोनीपत) : सोनीपत में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बड़ी सौगात आई है! 538 EWS फ्लैट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल 200 वर्ग फीट है और कीमत सिर्फ 1.50 लाख रुपये (750 रुपये प्रति वर्ग फीट) रखी गई है। पात्र लोग 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इस योजना का मकसद गरीब परिवारों को किफायती घर देना है। कुल 5130 लाभार्थियों में से 2731 ने पोर्टल पर जानकारी दी, जिनमें से 1461 लोग पात्र पाए गए। ये वे लोग हैं, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है और हरियाणा के शहरी इलाकों में उनका कोई पक्का मकान, प्लॉट या फ्लैट नहीं है।

ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

पात्र लाभार्थियों को 13 सितंबर तक हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट https://hfa.haryana.gov.in पर जाकर बुकिंग करानी होगी। इसके लिए 10,000 रुपये की बुकिंग राशि बैंक में जमा करवानी होगी। अगर समय सीमा तक राशि जमा नहीं हुई, तो आवेदन रद्द हो जाएगा। फ्लैट्स का आवंटन पारदर्शी ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए होगा। जिन्हें फ्लैट नहीं मिलेगा, उनकी राशि पूरी तरह वापस कर दी जाएगी।

किन सेक्टर्स में मिलेंगे फ्लैट्स?

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

ये 538 फ्लैट्स 5 सेक्टर्स में आवंटित होंगे। सेक्टर-27 में पार्कर इंफ्रा के 137 फ्लैट, सेक्टर-8 में आकर्षक रिलेटर्स के 102 फ्लैट, सेक्टर-61 में परदेशी डेवलपर्स के 124 फ्लैट, सेक्टर-10 में इंडियन रेलवे वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के 117 फ्लैट और जेबीबी एवरेस्ट बिल्डटेक के 58 फ्लैट शामिल हैं। लक्षित सरीन, एडीसी, सोनीपत ने बताया कि इस योजना से गरीब परिवारों का घर का सपना पूरा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अंतिम तारीख से पहले बुकिंग करें और ज्यादा जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, जेडक्रीम टीम, सीपीएलओ या फोन नंबर 0172-2585852 पर संपर्क करें।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment