ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat News: सोनीपत शहर में 11 ट्रैफिक लाइट 8 महीने से खराब, अभी 10 दिन में खुलेगा टेंडर

On: सितम्बर 14, 2025 4:24 अपराह्न
Follow Us:
Sonipat News: सोनीपत शहर में 11 ट्रैफिक लाइट 8 महीने से खराब, अभी 10 दिन में खुलेगा टेंडर
Join WhatsApp Group

सोनीपत (Sonipat News) : महानगर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपए से लगीं 11 ट्रैफिक लाइट्स आठ महीने से खराब हैं। यहां पुलिस व्यवस्था के बाद भी मुख्य रोड पर जाम लगता है। एक सप्ताह बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर शहरवासियों को जाम से होने वाली परेशानी झेलनी पड़ेगी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की तरफ से बार-बार निगम से ट्रैफिक लाइटों को चालू करने के लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा है।

हालांकि निगम ने इसे ठीक करने के लिए 63 लाख रुपए का टेंडर लगाया है, जो 10 दिन में ओपेन करने की बात कही जा रही है। और लाइट्स को चालू करने का लक्ष्य अगले माह रखा गया है। एजेंसी आगे रखरखाव भी करेगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 180 पुलिस कर्मी, एसपीओ और होमगार्ड जवानों को लगाया गया। इसके लिए 20 पॉइंट बनाए गए हैं, लेकिन शहर में बढ़ रही ट्रैफिक को देखते डबल पुलिस कर्मी चाहिए।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

एक घंटे में गुजरते हैं 4 हजार वाहन

शहर के गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक व देवीलाल चौक पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव है। निगम द्वारा किए सर्वे के अनुसार पीक टाइम में मामा भांजा चौक से हर घंटे चार हजार वाहन गुजरते हैं। त्योहारी सीजन पर अधिक ट्रैफिक दबाव बढ़ेगा।

इन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट हैं खराब

• मुरथल रोड पर अग्रसेन चौक गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने
• बस अड्डा स्थित देवीलाल चौक
• रोहतक रोड पर कालूपुर चुंगी चौक
• दिल्ली रोड पर महाराणा प्रताप चौक
• गोहाना रोड पर ककरोई चौक

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

नगर निगम सोनीपत के एक्सईएन अजय निराला ने बताया कि ट्रैफिक लाइट्स की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिया है। इस माह टेंडर ओपन किया जाएगा। अक्टूबर में एजेंसी द्वारा कार्य अलॉट कर दिया जाए। लाइट ठीक होने पर पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में मदद मिलेगी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment