ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat News: सोनीपत के स्कूलों में 15-16 सितंबर को टीजीटी-पीजीटी करेंगे बच्चों का अनोखा मूल्यांकन!

On: सितम्बर 2, 2025 6:42 अपराह्न
Follow Us:
Sonipat News: सोनीपत के स्कूलों में 15-16 सितंबर को टीजीटी-पीजीटी करेंगे बच्चों का अनोखा मूल्यांकन!
Join WhatsApp Group

Sonipat School Assessment 2025 (सोनीपत) : राजकीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, सुविधाएं बढ़ाई गई। विभाग द्वारा दूसरी और तीसरी कक्षा के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए भाषा और गणित विषय के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है। मूल्यांकन का कार्य टीजीटी व पीजीटी से कराया जाएगा। विभाग ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी है। इन शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

15 व 16 सितंबर को दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन करने का निर्णय लिया है। इसमें विद्यार्थियों से पिछले कक्षा के प्रश्न पूछे जाएंगे। आकलन के बाद यदि किसी बच्चे को अतिरिक्त कक्षा की आवश्यकता महसूस हुई तो उस पर काम होगा । इसलिए विभाग ने हिंदी और गणित विषय को शामिल किया है। विभाग का कहना है कि यह परीक्षा नहीं है। इसका उद्देश्य विद्यार्थी का पठन और गणित में उनके स्तर को जांचना है। इससे शिक्षकों को अधिगम परिणामों में सुधार करने में मदद मिलेगी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

25 बच्चों पर एक टीजीटी या पीजीटी होंगे नियुक्त

एफएलएन के जिला समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि विभाग ने आकलन के लिए 25 विद्यार्थियों पर एक टीजीटी या पीजीटी को लगाया जाएगा। आकलन का कार्य ऑनलाइन होगा। आकलनकर्ता को निपुण हरियाणा टीचर एप पर कक्षा शिक्षक के लॉगइन से लॉगइन करना होगा। कार्य संपन्न होने पर ऑनलाइन घोषणा पत्र जारी करना होगा। उन्हें विद्यालय का बोर्ड सहित सेल्फी लेनी होगी, जिसमें स्कूल का कोड स्पष्ट दिखाई देना चाहिए विभाग द्वारा पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

डीईईओ ने स्कूल मुखियाओं के साथ की बैठक

डीईईओ रचना बाना ने सोमवार को बीईओ के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने 15 व 16 सितंबर को होने वाले आकलन कार्यक्रम पर चर्चा की और बच्चों की अच्छी तरह से तैयारी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आकलन के लिए सीआरसी स्तर पर चयनित किए गए शिक्षकों की सूची भी देने के निर्देश दिए। जिससे यह सूची मुख्यालय भेजी जा सके। विभाग द्वारा शिक्षकों कोएप पर मूल्यांकन कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment