ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Panipat-Jind Four Lane Project: पानीपत-जींद फोरलेन का सपना सच होने को तैयार! 184 करोड़ का टेंडर, जल्द शुरू होगा काम

On: अगस्त 29, 2025 7:46 अपराह्न
Follow Us:
Panipat-Jind Four Lane Project: पानीपत-जींद फोरलेन का सपना सच होने को तैयार! 184 करोड़ का टेंडर, जल्द शुरू होगा काम
Join WhatsApp Group

Panipat-Jind Four Lane Project (पानीपत) : पानीपत- फोरलेन के 10 मीटर चौडा होगा जींद 32 एकड़ जमीन वन हाईवे प्रोजेक्ट के लिए टेंडर लग गया है। एक माह में कंपनी को टेंडर ले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना होगा। पानीपत से जींद तक यह हाईवे 10 मीटर चौड़ा होगा। इस चौड़ीकरण परियोजना के लिए कुल 184 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

परियोजना में वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई के लिए एनओसी भी मिल चुकी है। पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को पौधारोपण के लिए 32 एकड़ जमीन परढ़ाना गांव के पास उपलब्ध करवा दी गई है, यह जमीन वन विभाग के नाम ट्रांसफर हो चुकी है।

दो चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट पानीपत से सफीदों व सफीदों से जींद दो चरणों में पूरा होगा। पानीपत से सफीदों और सफीदों से जींद तक इस प्रोजेक्ट पर 92-92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट से हिसार से हरिद्वार व देहरादून तक का सफर सुगम होगा। इस रोड पर सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार इस प्रोजेक्ट के लिए चार साल से प्रयासरत थे। पानीपत से जींद सड़क दो लेन में है। इस पर अब वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सड़क तंग होने पर हादसा होने का भी खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोग सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसमें वन विभाग की मंजूरी के लिए प्रोजेक्ट अटक गया था। वन विभाग ने गत दिनों इसकी मंजूरी दे दी थी। पानीपत से जींद तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

दरियापुर मोड़ तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह फोरलेन सड़क जिला पानीपत का हिस्सा रहेगी। इसी तरह दरियापुर मोड़ से जींद तक 10 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क जींद जिला का हिस्सा रहेगी बिजली के खंभे शिफ्ट करने और वन विभाग को 34 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

पानीपत जींद फोरलेन पर आने वाले गांवों में पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाई जाएंगी। पानीपत के अंतर्गत ज्योति नगर, विर्क नगर सौदापुर, खुखराना, पानीपत थर्मल ऊंटला, भालसी, मतलौडा व नारा
गांव हैं।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

स्टेट हाईवे पर सैकड़ों लोग गंवा चुके जान

पानीपत से रोहतक व पानीपत से हरिद्वार फोरलेन हो चुका है। पानीपत से हिसार रूट पर सबसे ज्यादा परेशानी है। सालों से पानीपत-जींद हाईवे संकरा है। आए रोज इस सड़क पर बड़े हादसे होते हैं। सबसे अधिक धर्मल के पास होते हैं। वह महज 12 फीट ही सड़क चौड़ी है। गांव नारा व भालसी के पास भी यही स्थिति है। जींद क्षेत्र में तो यह हाईवे गांवों के बीच से होकर गुजरता है।

वहां भी वाहनों की चपेट में लोग आते रहते हैं। अब इस सड़क के चौड़ीकरण से हादसों में कमी आएगी। इस प्रोजेक्ट से हिसार, जींद, पानीपत, मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार, सहारनपुर व देहरादून के लोगों को सीधा फायदा होगा।

इसराना की सड़कों का भी होगा जीर्णोद्वार

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

इसराना क्षेत्र में कुल 121.210 किमी सड़क 84.70 करोड़ में बनाई जाएंगी। इनसे 50 गांवों के लाखों लोगों को फायदा होगा। इन सड़कों का टेंडर भी खुल चुका है। इसके अलावा एनएचएआई डाहर गांव के गोल चक्कर पर फ्लाईओवर से ज्यादा गांवों के 50 लोगों को मिलेगा लाभ। प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए टैंडर लग चुका, अब कंपनी इसके लिए आवेदन कर रही है, एक माह में छोड़ा जाना है टेंडर।

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि पानीपत-जींद फोरलेन के प्रोजेक्ट को गति मिल गई है। इसके लिए टेंडर लग चुका है। कंपनियों को टैंडर लेने के बाद एक माह में इस पर काम शुरू करना होगा। वन विभाग व बिजली निगम की ओर से भी एनओसी मिल चुकी है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट जल्द पूरा होने की उम्मीद भी है। इससे लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा।

इस काम को भी मंजूरी मिल चुकी है। इनके अलावा गांव डाहर से एनएफएल चौक से गोहान रोड को फोरलेन करने का काम चल रहा है लेकिन समय पर मैटेरियल न मिलने से इसकी रफ्तार काफी धीमी है। यह प्रोजेक्ट लगभग एक साल लेट चल रहा है। इसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल यहां लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment