ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

NH-9 पर यात्रियों की मुसीबत: गड्ढों से भरी सड़क, कब होगी मरम्मत?

On: August 31, 2025 8:36 AM
Follow Us:
NH-9 पर यात्रियों की मुसीबत: गड्ढों से भरी सड़क, कब होगी मरम्मत?
Join WhatsApp Group

NH-9 Road Condition महम (रोहतक) : राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर वाहन चालकों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। डोभ से भैणी महाराजपुर गांव तक करीब 25 किमी लंबे हाईवे पर जगह-जगह गड्डों की भरमार है। हालात यह हैं कि दुपहिया वाहन चालकों को आए दिन हादसों का डर सताता है। वाहन चालक परमवीर और राधेश्याम ने बताया कि गहरे गड्डे अचानक सामने आने पर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चारपहिया चालकों को भी अपनी गाड़ियों को बचाने के लिए बार-बार अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं।

टोल टैक्स के बावजूद बदहाल सड़क

सतबीर और सुनील का कहना है कि महीने भर में लाखों रुपये टोल टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सड़क की हालत जस की तस है। गहरे गड्ढे बरसात के मौसम में और खतरनाक हो जाते हैं। पानी भरने के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि यह हाईवे दिल्ली – फतेहाबाद – सिरसा जैसे बड़े रूट को जोड़ता है और रोजाना हजारों गाड़ियां इस पर दौड़ती हैं।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

लेकिन सड़क की बदहाली ने इसे यात्रियों के लिए खतरनाक बना दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, सरकार को टोल वसूली पर रोक लगानी चाहिए। वरना गड्डों से भरी इस सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

टोल पर बंद पड़ी आधी लाइनें, जाम में फंसते हैं वाहन

मदीना टोल पर वाहन चालकों से टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नाममात्र की भी नहीं मिल रही हैं। यहां 12 लाइनें निर्धारित की गई हैं, मगर कर्मचारियों की मनमानी से 5 लाइनें बंद कर दी गई हैं। नतीजा यह कि अक्सर टोल पर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को कई देर तक फंसा रहना पड़ता है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

ओवरलोडेड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए टोल के दोनों तरफ लगाए गए भार मापक धर्म काटे भी कई सालों से बंद पड़े हैं। ये केवल दिखावा साबित हो रहे हैं। अभी तक किसी भी ओवरलोड वाहन को कांटों पर चढ़ाकर उनकी जांच नहीं की गई है।

टोल मैनेजर नितेश मलिक ने बताया कि रोड मेंटेनेंस व टोल कलेक्शन का ठेका अलग-अलग कंपनियों को दिया हुआ है। उनका काम केवल टोल कलेक्शन करना है। 3 दिन पहले पंजाब की एक कंपनी ने मेंटेनेंस का ठेका लिया है। रोड की रिपेयरिंग करना उनका काम है। जरूरी कार्य के चलते लाइन बंद की जाती है अन्यथा सभी लाइन चलती हैं।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment