ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ी सवारियां, पानीपत से 10 यात्री हुए सवार

On: नवम्बर 11, 2025 8:07 अपराह्न
Follow Us:
Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ी सवारियां, पानीपत से 10 यात्री हुए सवार
Join WhatsApp Group

पानीपत (Vande Bharat Express)। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए यात्रियों की मांग बढ़ने लगी है। मंगलवार को पानीपत से 10 यात्री ट्रेन में सवार हुए और 15 यात्री सफर कर पानीपत उतरे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अच्छी सुविधा और भीड़भाड़ का झंझट नहीं है।

Vande Bharat Express: यात्रियों की संख्या बढ़ रही

वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर से दिल्ली के बीच शनिवार को शुरू की थी। पहले दिन गिने-चुने यात्री ट्रेन में सवार हुए थे। अब यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26462 मंगलवार को अपने निर्धारित समय 1:05 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची और तीन मिनट के ठहराव के बाद 1:08 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हुई।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

वंदे भारत ट्रेन में फिरोजपुर से पानीपत पहुंची कमलप्रीत ने कहा कि ट्रेन के ठहराव से अब उन्हें अन्य स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसका समय पर चलना और तेज गति से गंतव्य तक पहुंचना है। सीटें आरामदायक हैं और संतुलित रहती है। यात्रियों के लिए पावर सॉकेट, स्वचालित दरवाजे और सूचना डिस्प्ले जैसी सुविधाएं यात्रा को आधुनिक बनाती हैं।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग अधिक

पानीपत रेलवे स्टेशन के सीएमआई मुकेश ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की जानकारी होगी, वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या में और वृद्धि देखने को मिलेगी। फिलहाल, ज्यादातर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे सुविधा और पारदर्शिता दोनों बनी हुई हैं।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

पानीपत की रिफाइनरी निवासी रोहित और मौसमी ने बताया कि उन्होंने पानीपत से दिल्ली तक का टिकट ऑनलाइन बुक किया है। यह ट्रेन समय की बचत करती है और यात्रा का अनुभव भी सुखद होता है।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment