ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weather today: हरियाणा में मूसलाधार धमाल: 2-5 अक्टूबर तक 12 जिलों में अलर्ट, तैयार रहो

On: October 2, 2025 9:47 AM
Follow Us:
Weather today: हरियाणा में मूसलाधार धमाल: 2-5 अक्टूबर तक 12 जिलों में अलर्ट, तैयार रहो
Join WhatsApp Group

Weather today 2 October: मौसम विभाग ने 2 से 5 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में भी 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने का दूसरा दिन और दशहरा व गांधी जयंती के मौके पर देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि 2 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत में 1 से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक व्यापक बारिश के साथ आंधी और बिजली की गर्जना की उम्मीद है।

3 से 6 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, और 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

इसके अलावा, 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री

सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय हल्की हवाओं के साथ बादल छंटे रहेंगे, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

हवा की गति 8-12 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जो दोपहर में तेज होकर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट का अहसास होगा, लेकिन उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

आईएमडी ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसमें न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली कमी संभव है। दशहरा त्योहार के दौरान भी हल्की बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज?

बिहार में 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 2 अक्टूबर को बहुत ज्यादा भारी बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा, 1 से 2 दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीपों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार में अगले 7 दिन, और पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हरियाणा में 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी।

इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा और इसके प्रभाव से हरियाणा में बारिश होगी।

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान

2 अक्टूबर 2025 को पश्चिम भारत में 1 और 2 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 4 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

इस हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का मिजाज?

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। 1 से 6 अक्टूबर तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 1 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment