ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamuna Nagar morning news: यमुना नगर के आज के ताज़ा समाचार, बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदन शुरू

On: नवम्बर 5, 2025 8:00 अपराह्न
Follow Us:
Yamuna Nagar morning news: यमुना नगर के आज के ताज़ा समाचार, बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदन शुरू
Join WhatsApp Group

जगाधरी (Yamuna Nagar morning news)। सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत के अनुसार 21 से 35 साल के युवाओं को भत्ता दिया जाएगा। भत्ता लेने के लिए रोजगार विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं के अलावा सरल केंद्र के माध्यम से भी आवेदन करें।

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि योजना के अनुसार आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। उसके पास संबंधित जिले का रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होना चाहिए। वहीं, एक नवंबर तक आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण को तीन वर्ष होने चाहिए। यदि आवेदक ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को अद्यतन किया है, तो योग्यता की तिथि से भी तीन वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष से होनी चाहिए और परिवार की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आवेदक के नाम पर आवासीय अथवा व्यावसायिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं, कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आवेदक का शैक्षणिक स्तर न्यूनतम 12वीं या 10वीं के पश्चात दो वर्षीय कोर्स, स्नातक, स्नातकोत्तर होना चाहिए।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

वर्तमान में आवेदक किसी भी शैक्षणिक पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप में संलग्न न हो। विवाहित महिला अभ्यर्थियों के मामले में आय एवं पारिवारिक विवरण सिर्फ उनके ससुराल पक्ष से मान्य होंगे। इसके बारे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

गन्ना बिजाई प्रदर्शन प्लाॅट पर मिलेगा अनुदान

सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सतबीर लोहिया ने बताया कि गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की ओर से गन्ने की सिफारिश की किस्मों की बिजाई करते हुए सीड नर्सरी, प्रोमोशन ऑफ वाइड रॉ स्पेसिंग मेथड प्रदर्शन-प्लॉट लगाने के लिए सहायक गन्ना विकास अधिकारी के क्षेत्र के किसानों को अनुदान राशि दी जानी है। इसके लिए विधियों से गन्ने की बिजाई के प्रदर्शन-प्लॉट लगाने के लिए किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद

अग्रोहा धाम में 18 कुंडीय महायज्ञ 30 से

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महासम्मेलन की ओर से आद्य महालक्ष्मी वरदान पर्व के उपलक्ष्य में पांचवां 18 कुंडीय महायज्ञ 30 नवंबर से चार दिसंबर तक अग्रोहा धाम हिसार में करवाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय सह-प्रवक्ता नवीन गुप्ता ने बताया कि महायज्ञ में कुलदेवी अष्टलक्ष्मी की आराधना कर सभी के सुख शांति की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मां महालक्ष्मी अग्रवाल समाज की कुलदेवी हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि जिले से समाज के अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर महायज्ञ में आहुतियां डालें। संवाद

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

पंचतीर्थी मेला आठ से, दो दिन होगा दंगल

कपालमोचन मेले समापन के बाद सरस्वतीनगर खंड में लगने वाले पंचतीर्थी मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। यह मेला सरस्वतीनगर के पंचतीर्थी सरोवर पर लगता है। पंचतीर्थी मेला का आठ से 10 नवंबर तक चलेगा। यह मेला ऐतिहासिक एवं पौराणिक है, जिसमें आसपास क्षेत्र के 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचते हैं।

मेले की तैयारी की अंतिम रूप देने के लिए श्रीराम मंदिर कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों की बुधवार को बैठक हुई। बैठक मंदिर कमेटी पंचतीर्थी प्रधान महा सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में सचिव रिखी राम ने बताया कि पंचतीर्थी मेला आठ से 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान नौ व 10 नवंबर को दंगल करवाया जाएगा। कमेटी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी दी गई है।

पंचतीर्थी सरोवर व मंदिरों की सफाई चल रही है। मंदिरों को रंगीन लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। सरोवर में स्नान के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मेले का शुभारंभ महंत राम किशोर शरण के नेतृत्व में हवन करके किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण दास, बलदेव सिंह, जसवंत सिंह, अमन सरपंच, रामकुमार, बलवान सिंह, मानसिंह इत्यादि उपस्थित थे।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment