ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana roadways बस बंद होने से छात्रों की मुसीबत: बिना पढ़े लौट रहे, आईटीआई में लग रही अनुपस्थिति

On: November 13, 2025 7:39 PM
Follow Us:
Haryana roadways बस बंद होने से छात्रों की मुसीबत: बिना पढ़े लौट रहे, आईटीआई में लग रही अनुपस्थिति
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Haryana roadways)। पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को यदि उनकी पसंद की सरकारी नौकरी नहीं मिल रही या फिर वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं तो इसके लिए काफी हद तक रोडवेज के अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। अधिकारियों द्वारा रूटों पर चलाई जा रही रोडवेज की बसों को भी बंद किया जा रहा है।

इससे विद्यार्थी समय पर अपने स्कूल, कॉलेज या आईटीआई में समय पर पहुंच नहीं पा रहे हैं। इससे संस्थान में उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। इससे वह कक्षा में पढ़ाई किए बिना ही अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसा ही मामला अब व्यासपुर-रणजीतपुर मार्ग पर सुबह के समय चलाई जा रही रोडवेज बस को बंद करने का आया है।

यमुनानगर डिपो में स्टाफ की कमी

यमुनानगर डिपो के महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि दो बसें रणजीतपुर से व एक बस यमुनानगर से रणजीतपुर तक चलाई जा रही है। हमारे पास स्टाफ की कमी है। दूसरा कोई स्टाफ ऐसा भी नहीं है जो रणजीतपुर क्षेत्र में रात्रि ठहराव कर सके। सुबह 7:40 पर चलने वाली बस बंद क्यों की गई इसका पता करता हूं। यदि बस बंद है तो इसे कल ही चला दिया जाएगा।

खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर
खुशखबरी! हिसार-हांसी के श्रद्धालु अब बस से सीधे पहुंचेंगे मेहंदीपुर बालाजी, मात्र 400 रुपये में सफर

Haryana roadways बस नहीं चली तो लगाएंगे जाम

बच्चों पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों में भी रोष देखा जा रहा है। आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक रतन लाल, श्याम लाल, जयकुमार व मेवा राम ने बताया कि रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाता जा रहा है। जो बसें चल रही हैं उन्हें भी धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। बसों की कमी की वजह से उनके बेटे-बेटियां लटक कर बसों में सफर कर रहे हैं।

बसों का शेड्यूल अब ऐसा बना दिया गया है कि विद्यार्थी समय पर अपने स्कूल, कॉलेज या आईटीआई में पहुंच नहीं पाते। रोजाना अनुपस्थिति दर्ज होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि बस नहीं चली तो एक-दो दिन में वह रणजीतपुर अड्डे पर जाम लगाएंगे।

परेशान हो रहे स्टूडेंट्स

विद्यार्थियों का कहना है कि जो बस सुबह 7:40 बजे रणजीतपुर से चलती थी वह बंद कर दी गई है। इसलिए वह यमुनानगर स्थित राजकीय आईटीआई में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे आईटीआई में उनकी रोजाना अनुपस्थिति लग रही है।

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी
फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी

छात्र सागर, जिया लाल, जतिन, राजीव, आर्य, हितेष व गौरव ने बताया कि वह सभी रणजीतपुर क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। रोजाना पढ़ाई के लिए राजकीय आईटीआई यमुनानगर में पढ़ने के लिए जाते हैं।

रणजीतपुर अड्डे से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रोडवेज की बस चलती थी। परंतु 10 दिन से यह बस नहीं आ रही है। रणजीतपुर से उनकी आईटीआई की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। यह बस उन्हें समय पर यमुनानगर पहुंचा देती थी।

जिससे रोजाना वह आईटीआई में पढ़ाई करते थे। परंतु अब यह बस नहीं आ रही। इसलिए आईटीआई में रोजाना अनुपस्थिति लगाकर उन्हें बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में वह अपनी पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। सुबह 7:40 के बाद अब 8 बजे बस आ रही है जो उन्हें बस स्टैंड व्यासपुर में उतार देती है। व्यासपुर से उन्हें दूसरी बस लेनी पड़ती है।

180 की स्पीड और हर 10 मिनट में ट्रेन, हरियाणा सरकार का नोएडा के लिए मास्टर प्लान तैयार
180 की स्पीड और हर 10 मिनट में ट्रेन, हरियाणा सरकार का नोएडा के लिए मास्टर प्लान तैयार

वहां भी उन्हें बहुत देर बाद बस मिलती है। इससे पहले कपालमोचन मेला होने के कारण रणजीतपुर से चलने वाली बस बंद रही। तब मेले की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित रही।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now