1. Home
  2. haryana

Nostradamus Prediction 2022: पूरी दुनिया में तीन दिन छाएगा अंधेरा, विनाशकारी परमाणु विस्फोट भी संभव : भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस

Nostradamus Prediction 2022: पूरी दुनिया में तीन दिन छाएगा अंधेरा, विनाशकारी परमाणु विस्फोट भी संभव : भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस
नास्त्रेदमस ने 2022 में एक खतरनाक परमाणु विस्फोट होने की भी भविष्यवाणी  की थी। उन्होंने कहा था, 2022 में पृथ्वी पर एक विनाशकारी परमाणु ब्लास्ट हो सकता है और इससे  जलवायु परिवर्तन होगा व पूरी धरती का तापमान बढ़ जाएगा। नास्त्रेदमस ने कहा था कि परमाणु विस्फोट से धरती के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा और कई प्राकृतिक परिवर्तन होंगे। इसके कारण कई देशों में तूफान, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी।

नई दिल्ली। Nostradamus Ki Bhavishyavani 2022:  फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस भविष्यवाणियां (Nostradamus Prediction) करते थे और 400 वर्ष पहले उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। उन्होंने छह हजार से ज्यादा भविष्यवाणियां लिखित में की थीं और इनमें से कई सही साबित हुई हैं। उन्होंने वर्ष 2022 के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं। नॉस्त्रेदमस ने यहां तक लिख दिया था कि दुनिया का अंत कब और किस तरह होगा। वर्ष 2022 के लिए उन्होंने पूरी दुनिया में तीन दिन यानी 72 घंटे के लिए अंधेरा छाने की भविष्यवाणी की थी।

तीन दिन तक रहेगी रात

नॉस्त्रेदमस की 1566 में मौत हो गई थी और इससे पहले उन्होंने कुल 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। नॉस्त्रेदमस ने इस वर्ष के लिए लिखा था कि साल 2022 की शुरुआत तबाही के साथा होगी और उसके बाद धीर-धीरे पूरी दुनिया में शांति व्याप्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि पहाड़ों पर बड़े पैमाने पर हिमपात होगा। इसी के साथ कई देशों में छोटे युद्ध होगें। हालांकि उन्होंने इन युद्धों को लेकर यह भी भविष्यवाणी की थी कि ये सभी जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

72 घंटे की रात

नॉस्त्रेदमस ने अंधेरा छाने की घटना को एक प्राकृतिक घटना की वजह से होना बताया था। उन्होंने इसी वर्ष के लिए महारानी एलिजाबेथ की मौत का समय भी बता दिया था। नॉस्त्रेदमस ने लिखा था कि क्वीन एलिजाबेथ का 94 वर्ष की उम्र में निधन होगा। उनकी यह भविष्यवाणी चार सौ वर्ष बाद सही साबित हो गई।

Also Read: Jio VR Glass: 5जी लॉन्चिंग के समय पीएम मोदी ने पहना जियो ग्लास चश्मा, क्या है इसका काम और खासियतें

नॉस्त्रेदमस की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने 2022 में एक खतरनाक परमाणु विस्फोट होने की भी भविष्यवाणी  की थी। उन्होंने कहा था, 2022 में पृथ्वी पर एक विनाशकारी परमाणु ब्लास्ट हो सकता है और इससे  जलवायु परिवर्तन होगा व पूरी धरती का तापमान बढ़ जाएगा। नास्त्रेदमस ने कहा था कि परमाणु विस्फोट से धरती के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा और कई प्राकृतिक परिवर्तन होंगे। इसके कारण कई देशों में तूफान, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी।

Also Read: 5G का रिचार्ज कितने का होगा? Jio का प्‍लान सस्‍ता होगा या महंगा क्‍या कहा मुकेश अंबानी ने जानिए

गौरतलब है कि पूरे विश्व में भविष्य का सच बताने वाले कई भविष्यवक्ता हुए हैं। उनकी जुबान से निकली कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा से लेकर फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस का नाम इस सूची में बड़े आदर व बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।