Anil Vij News: अनिल विज बन सकते है प्रदेश के नये डिप्टी सीएम, दुष्यंत चौटाला के पास रहे सभी महत्वपूर्ण विभाग जा सकते हैं विज के पास

चंडीगढ़। प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री नायाब सैनी के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चचार्ओं को बाजार गर्म है। सैनी गुरुवार दिल्ली दौरे पर थे। सीएम पद की शपथ लेने के बाद नायब सैनी का यह पहला दिल्ली दौरा है। दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के साथ साथ प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार समेत आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की है।
दिल्ली में आला नेताओं से मुलाकात के बाद अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो नाराज चल रहे अनिल विज के साथ-साथ पार्टी नए चेहरे भी मंत्रिमंडल शामिल हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले लगभग आधा दर्जन मंत्रियों को कभी भी सादे समारोह में शपथ दिलाई जा सकती है।
मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों के साथ साथ क्षेत्र को भी ध्यान में रखकर विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में सबसे पहले अनिल विज का नाम है, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा वैश्य समुदाय से गोपाल कांडा या विधान सभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का नाम माना जा रहा है। अगर ऐसा हुआ हिसार से विधायक कमल गुप्ता को अब मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी। पंजाबी समुदाय से अनिल विज के साथ साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा या जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा में से कोई एक हो सकता है।
पृथला से स्वतंत्र विधायक नयन पाल रावत और पुंडरी से स्वतंत्र विधायक रणधीर गोलन भी संभावित नामों में शामिल हैं। माना जा रहा है दोनों में से किसी एक की लॉटरी निकलेगी। पिछली बार महिला मंत्री के तौर पर कमलेश ढांडा मंत्रिमंडल में शामिल थी मगर माना जा रहा है कि इस बार उनके स्थान पर गन्नौर से विधायक निर्मल रानी को झंडी वाली कार मिल सकती है।
भाजपा कोटे से ही सोहना से विधायक संजय सिंह के नाम पर चर्चा चल रही है। राजपूत समुदाय को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना के चलते संजय सिंह का नाम सूची में शामिल हो सकता है। वहीं आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई को भी मंत्रीमडल में जगह मिल सकती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।