Haryana Weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन में गर्मी बढ़ी तेज हवाओं के साथ मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिसार, Haryana Weather update : हरियाणा में अभी से गर्मी बढ़ गई है। दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 व 20 फरवरी को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
हरियाणा में कैसा है आज का मौसम
बहादुरगढ़ में सुबह से हवा चल रही है। सूर्य देव आसमान में चमके हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा है। हवा चलने के बाद प्रदूषण में कमी आई है। एक्यूआई पीले रंग में 159 दर्ज किया गया।
करनाल और सोनीपत में बादल छाए
करनाल और सोनीपत में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था।
Advisory for Farmers: हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी, किसान फरवरी में इनकी बुआई करें
हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है। एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। रविवार को यह 190 दर्ज किया गया था।
कैथल का मौसम
कैथल में सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ है। इसके तहत सुबह ही आसमान में बादल छाए हैं। वहीं, सुबह से करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
झज्जर में तेज हवाएं
झज्जर में सुबह से तेज हवाएं चल रही है। प्रदूषण में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
रेवाड़ी का मौसम
रेवाड़ी में आकाश में बादल छाए हुए हैं, धूप भी निकली हुई है। हवाएं भी चल रही हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।
पानीपत वैदर
पानीपत में सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते धूप नहीं निकल पाई है। हवा करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बूंदी की संभावना जताई है।
रोहतक मौसम न्यूज
रोहतक में सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। तेज रफ्तार से हवा चल रही है, जो ठिठुरन को बढ़ा रही है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 14 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होगी।
तेज हवाएं चल रहीं
साथ ही मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है। हरियाणा राज्य में 19 व 20 फरवरी को पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला पर इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। वहीं पानीपत, रोहतक व झज्जर पर हल्का असर होगा। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में सिर्फ सीमित स्थानों पर बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है।
PM Kisan : किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 16 वीं किस्त
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।