1. Home
  2. haryana

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड फसलों के लिए बेहतर, कोहरे से ट्रेन घंटों लेट, जीटी रोड पर रेंग रहे वाहन

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड फसलों के लिए बेहतर, कोहरे से ट्रेन घंटों लेट, जीटी रोड पर रेंग रहे वाहन 
Ambala Weather : हरियाणा में कड़ाके के ठंड पड़ रही है। वहीं ये ठंड खेती के लिए अच्छी मानी जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने धूप के बाद कोहरा गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक बताया है। दो दिन होने वाली बरसात गेहूं की फसलों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। 

अंबाला। धुंध के कारण अंबाला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चल रही है। फजुल्का से नई दिल्ली एक घंटा देरी से चल रही है।

कोहरे से ट्रेन और सड़क यातायात पर असर 

लखनऊ से चंडीगढ़ चलने वाली ट्रेन एक घंटा देरी से चल रही है। गांधीधाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन 2 घंटे देरी से चल रही है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली ट्रेन 4 घंटे देरी से चल रही है। हावड़ा से कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन 11 घंटे देरी से चल रही है। 

अंबाला में घना कोहरा 

तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद आज सुबह 7 बजे कोहरे ने अचानक अंबाला को अपने आगोश में ले लिया। नेशनल हाईवे एक पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि आज (रविवार, 28 जनवरी को) सुबह-सुबह मौसम बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा था। अचानक सुबह 7 बजे से घने कोहरे ने हवा के साथ दस्तक दे दी। विजिबिल्टी 0 से 25 मीटर हो गई वाहनों की स्पीड धीमी पड़ गई। 

बारिश की है उम्मीद 

शनिवार को धूप निकलने पर तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक था। जैसे ही आज सुबह कोहरे ने दस्तक दी तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन बाद बारिश के आसार हैं और बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड और भी बढ़ सकती है। 2 दिन बारिश के बाद 3 फरवरी को लगातार 3 दिन बारिश होगी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

वहीं, डॉ. अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चल रही है। हावड़ा से जम्मू तवी जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देरी से चल रही है। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे देरी से चल रही है। 

ये भी पढ़ें Kurukshetra News : मूर्तिकार अरुण योगीराज कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाएंगे, बना चुके हैं अद्भुत मूर्तियां

ये भी पढ़ें Gopal Kanda News: विधायक गोपाल कांडा ने आखिर सीएम मनोहर लाल को चाचा चौधरी क्यों कहा, जानें इसके पीछे की वजह


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।