1. Home
  2. haryana

Hisar Leopard News: हिसार के अग्रोहा के गांव कुलेरी में तेंदुआ दिखाई देने के बाद हड़कंप, सर्च अभियान शुरू

Hisar Leopard News : हिसार के अग्रोहा के गांव कुलेरी में तेंदुआ दिखाई देने के बाद हड़कंप, सर्च अभियान शुरू
Leopard in Kuleri village of Agroha: हरियाणा के कई जिलों में बाघ और तेंदुआ दिखने की चर्चा है। अब हिसार के अग्रोहा के गांव कुलेरी में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी आई है। 

हिसार। Hisar Leopard News : हिसार के अग्रोहा के गांव कुलेरी में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना है। सूचना के बाद से वन्य विभाग ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हरियाणा के सोनीपत, रेवाड़ी में हाल के दिनों में तेंदुआ दिखने की बात सामने आई थी। रेवाड़ी में बाघ दिखाई दिया था। अभी तक उस बाघ की जंकरी नहीं लग सकी है। वही सोनीपत में दिखे तेंदुए की भी जानकारी नहीं लगी है। 

अग्रोहा के गांव कुलेरी में तेंदुआ

तेंदुए की जानकारी मिलते ही वन्य विभाग की टीम सर्च अभियान में जुट गई। अभी इसकी जानकारी नहीं लग सकी है की तेंदुए को सबसे पहले किसने देखा। बताया जा रहा है की तेंदुआ खेतों में देखा गया है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को दी। इसके बाद से टीम इलाके में सर्च अभियान चल रही है। 

हरियाणा के हिसार जिले के मात्र 6 किलोमीटर पर गुलेरी गांव में तेंदुए देखने को मिला हैअग्रोहा खंड के गांव कुलेरी में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन्य प्राणी विभाग हरकत में आ गया है। क्षेत्र में सोमवार से ही सर्च अभियान चलाया हुआ है। साथ ही आज यहां पर बकरी का इंतजाम कर पिंजरा भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र ने एडीसी को जानकारी दी थी। शिकायत में लिखा गया था कि कुलेरी -नंगथला रोड पर अनूप धुंधवाल की ढाणी में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया है। इसके बाद एडीसी ने वन्य प्राणी विभाग को मामले की सूचना दी थी।

संदोल में भी दिखा था तेंदुआ 

इस पर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जरूरी नहीं है कि ये तेंदुए के ही पैराें के ही निशान हैं।

Sonipat Leopard News: सोनीपत के खेतों में दिखा जानवर तेंदुआ है या जंगली बिल्‍ली, वन विभाग ने बताई सच्‍चाई

अभी संदेह है। बिज्जू, गीदड़ या अन्य जीव के पैरों के निशान भी हो सकते हैं। फिर भी शिकायत मिलने पर हमारी टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सतर्कता बरत रहे ग्रामीण 

पिछले दो तीन दिन से किरमारा एरिया में तेंदुआ होने की आशंका बताई जा रही है। इस पर श्यामसुख के मंदिरों में अनाउंसमेंट के जरिए सूचना दी जा रही है कि किरमारा के आसपास तेंदुआ हो सकता है।

ऐसे में सभी अपने घरों में रहे, बाहर न निकले। वहीं, तेंदुुआ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों से लेकर बच्चों में डर का माहौल है।

Hisar Leopard News: हिसार के संदोल में तेंदुआ होने की खबर, वन्य प्राणी विभाग टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।