1. Home
  2. haryana

Hisar Leopard News: हिसार के संदोल में तेंदुआ होने की खबर, वन्य प्राणी विभाग टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Hisar Leopard News: हिसार के संदोल में तेंदुआ होने की खबर, वन्य प्राणी विभाग टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन 
Hisar Leopard News : संदोल के ग्रामीणों में भय का माहौल है। यहां तेंदुआ होने की जानकारी मिली है। हिसार वन्य प्राणी विभाग की टीम ने नंगथला, लुवास का नया कैंप का क्षेत्र, किरमारा में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी तक तेंदुए की जानकारी नहीं मिली है। 

हिसार। Hisar Leopard News : हिसार में वन्य प्राणी विभाग के पास शुक्रवार को संदोल, नंगथला, किरमारा, लुवास का नया कैंपस का क्षेत्र और कैंट से तेंदुआ होने की शिकायतें मिलीं। इस पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं।

तेंदुए को लेकर सर्च अभियान चलाया 

इस पर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जरूरी नहीं है कि ये तेंदुए के ही पैराें के ही निशान हैं।

Sonipat Leopard News: सोनीपत के खेतों में दिखा जानवर तेंदुआ है या जंगली बिल्‍ली, वन विभाग ने बताई सच्‍चाई

अभी संदेह है। बिज्जू, गीदड़ या अन्य जीव के पैरों के निशान भी हो सकते हैं। फिर भी शिकायत मिलने पर हमारी टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सतर्कता बरत रहे ग्रामीण 

पिछले दो तीन दिन से किरमारा एरिया में तेंदुआ होने की आशंका बताई जा रही है। इस पर श्यामसुख के मंदिरों में अनाउंसमेंट के जरिए सूचना दी जा रही है कि किरमारा के आसपास तेंदुआ हो सकता है।

ऐसे में सभी अपने घरों में रहे, बाहर न निकले। वहीं, तेंदुुआ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों से लेकर बच्चों में डर का माहौल है।

क्या बोले वन्य जीव निरीक्षक

उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार को कई जगह से हमें शिकायतें मिली थीं। हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। मगर अभी संदेह है। हिसार और सिरसा की टीम जांच में लगी हुई हैं।

उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि हमारे पास संदोल गांव से एक टीचर की शिकायत आई थी।

Rewari Tiger Update News: एसटी 2303 टाइगर को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ाई अफवाह तो खैर नहीं

इस पर हमारी टीम वहां गई और टीचर, ग्रामीण और एसएचओ से बातचीत की। इस पर टीम को टीचर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह किरमारा से संदोल जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में एक तेंदुआ को रोड क्रॉस करते हुए देखा। इस पर टीम ने आसपास व खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया तो टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। हिसार के अलावा सिरसा से भी वन्य प्राणी विभाग की टीम पहुंची हैं।

Rose Day Shayari for Girlfriend in Hindi: गर्लफ्रेंड के लिए रोज डे शायरी, इन रोमांटिक मैसेज से पहुंचाएं अपने दिल की बात

GF ko Valentine wish kaise kare: गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन विश कैसे करें, हम बताएं आपको प्रेमिका के लिए बेस्‍ट शायरी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।