1. Home
  2. haryana

Sonipat Leopard News: सोनीपत के खेतों में दिखा जानवर तेंदुआ है या जंगली बिल्‍ली, वन विभाग ने बताई सच्‍चाई

Sonipat Leopard News: सोनीपत के खेतों में दिखा जानवर तेंदुआ है या जंगली बिल्‍ली, वन विभाग ने बताई सच्‍चाई

Leopard News Sonipat : हरियाणा के रेवाड़ी और सोनीपत में जंगली जानवरों के पहुंचने की खबरें आ रही हैं। अब सोनीपत के खेतों में जंगली जानवर दिखने की बात सामने आई है। पहले लोगों ने अफवाह उठा दी कि वह तेंदुआ है। आइए जानते हैं वन विभाग ने इस जंगली जानवर के बारे में क्‍या कहा है।

सोनीपत।  सोनीपत में दिखे जंगली जानवर के बारे में वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुनील तंवर का कहना है कि उनके पास वीडियो आया था। उसमें दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है। लोगों ने कोहरे में उस जानवर को ढंग से नहीं देखा और उसे तेंदुआ समझ लिया। इसकी वीडियो बनी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि सोनीपत में तेंदुआ आ पहुंचा है।

तेंदुआ नहीं जंगली बिल्‍ली

हरियाणा के सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में लोगों ने तेंदुआ के दस्तक देने की आशंका जताई है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तलाशी अभियान भी चलाया

इस दौरान टीम की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए देर रात को तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन टीम उसे नहीं पकड़ सकी। इससे पहले भी सोनीपत के गांव रोहट के साथ ही फरमाणा, तिहाड़ व मोहाना में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है। जिसे लेकर वन अधिकारी की तरफ से वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को पत्र भी लिखा था। हालांकि कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला था।

रेवाड़ी में तेंदुए को लेकर अफवाह

रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों में जाने से काफी डर रहे हैं।  

Rewari Tiger Update News: एसटी 2303 टाइगर को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ाई अफवाह तो खैर नहीं

गांव लिलोढ़ में ग्रामीणों ने दावा किया गया है कि खेत में तेंदुआ देखा गया है जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद से ही गांव में एकदम से माहौल बदल चुका है।

एसटी 2303 टाइगर कहाँ है 

बाघ की अब सही लोकेशन क्या है इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। कोई बाघ की लोकेशन राजस्थान के बुढ़ी बावल गांव में बता रहा है तो कोई नारनौल। कुल मिलाकर, बाघ को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। धीरे धीरे जनजीवन समान्य हो रहा था। अब फिर से तनावपूर्ण माहौल पैदा हो रहा है।

Kosli Leopard News : रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह, वन विभाग अलर्ट, जानें आखिर क्या है सच्चाई


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।