1. Home
  2. haryana

Kisan Andolan Day 3: किसान शंभू बॉर्डर पर आगे नहीं बढ़ेंगे, मंत्रियों के साथ शाम को होगी बातचीत

Kisan Andolan Day 3: किसान शंभू बॉर्डर पर आगे नहीं बढ़ेंगे, मंत्रियों के साथ शाम को होगी बातचीत
Kisan andolan news latest: आज किसानों के दिल्ली कूच का तीसरा दिन है। शंभू बॉर्डर पर किसान शांत हैं। आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय से किसान नेताओं से दोबारा बातचीत होगी। 

अंबाला, Kisan andolan news today : किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि गुरुवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। 

Farmers wear multani mitti on their faces, avoid tear gas, effect of tear gas, Shambhu border news, ambala news, multani mitti, body protectors, kisan andolan, kisan news, haryana news post, google news, latest news of haryana in hindi, latest news in hindi haryana

पीएम बात करें : पंधेर

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें।

पंजाब किसान मजदूर कमेटी के महासचिव सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर घायल हुए 100 के करीब किसान अस्पताल में हैं और कई घायल अस्पताल नहीं गए। दो किसान नेताओं के आपरेशन भी हुए हैं।

Farmer News : किसान ट्रेन किराए में ऐसे ले सकते हैं छूट, जानें क्या चाहिए होंगे दस्तावेज

खनौरी बॉर्डर पर 30 के करीब लोग घायल हुए हैं। आंसू गैस के गोले इस्तेमाल हो रहे हैं। किसानों पर भारी बल का प्रयोग किया जा रहा है। रबर, प्लास्टिक की गोली के अलावा एसएलआर के खोल भी हमें मिले हैं।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने बुलाई आपात बैठक

भाकियू चढ़ूनी ने आंदोलनरत किसानो की मांगों का समर्थन कर दिया है। चढ़ूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी द्वारा 15 फरवरी सुबह 11 बजे केंद्रीय कार्यालय चढ़ूनी गांव में संगठन के पदाधिकारियो की आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर विचार चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Haryana Traffic Advisory: हरियाणा सरकार ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, चंडीगढ़ से दिल्‍ली ऐसे पहुंच सकते हैं आप

हमें दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे बात

बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। पहले यह बैठक बुधवार शाम को ही प्रस्तावित थी। इसमें केंद्र के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़ने थे। मगर इसे बाद में वीरवार के लिए निर्धारित कर दिया गया।

ड्रोन के जरिए छोड़ी थी आंसू गैस

बता दें कि बीते दिन मंगलवार (13 फरवरी) को किसानों ने सुबह 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए थे।

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए किसानों ने चेहरे पर लगाई मुल्तानी मिट्टी, पहने बॉडी प्रोटेक्टर


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub