Nirogi Haryana Yojana के तहत अंत्योदय परिवारों की होगी स्वास्थ्य की मुफ्त जांच

कुरुक्षेत्र। Haryana News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार को निरोगी हरियाणा योजना (Nirogi Haryana yojana) की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की पावन धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival) के कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में भाग लिया। यहीं से राष्ट्रपति ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ व शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे।
अंत्योदय परिवारों के लिए शुरू हुई निरोगी हरियाणा योजना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंत्योदय परिवारों के लिए निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों की व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाएगी। पहले चरण में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को लाभार्थियों के रूप में शामिल किया जाएगा। जबकि शेष आबादी को बाद के चरणों में कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2022-23 के बजट में घोषणा करते हुए यह विज़न पेश किया था कि प्रदेश के सभी नागरिकों की 2 साल में कम से कम एक बार व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाए। इसी घोषणा को मूर्तरूप देते हुए निरोगी हरियाणा योजना बनाई गई है।
कभी ना खाएं ये चीजें, हो सकता है लिवर खराब
इतने परिवारों को मिलेगा लाभ
नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा जारी अंत्योदय परिवारों के आंकड़ों के अनुसार कुल घरों की संख्या 26,64,257 है और जनसंख्या 1,06,06,475 है। अंत्योदय परिवार को इसके सभी सदस्यों की व्यापक जांच के लिए एक इकाई के रूप में लिया जाएगा और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आबादी को 5 अलग-अलग आयु समूहों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी -1 के तहत 0-6 महीने, श्रेणी -2 में 6-59 महीने, श्रेणी -3 में 5-18 वर्ष, श्रेणी -4 में 18-40 वर्ष और श्रेणी -5 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को रखा गया है।
देसी घी की रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे, होती हैं कई बीमारियां ठीक
कैसे मिलेगी फ्री जांच की सुविधा
आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स पात्र आबादी के प्रत्येक घर का दौरा करेंगी और उनका निकटतम स्वास्थ्य सुविधा में जांच के लिए मार्गदर्शन करेंगी। लाभार्थी की सामान्य शारीरिक जांच की जाएगी। इसके अलावा, अन्य प्रयोगशाला परीक्षण भी किए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान डाटा का रिकॉर्ड रखने के लिए एक इन हाउस एप्लिकेशन विकसित किया जाएगा। जिसका उपयोग वर्तमान स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुधार में किया जा सकता है।
Health Tips : ये पांच लोग कभी ना करें आंवले का सेवन, हो सकते हैं बीमार
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।