1. Home
  2. haryana

HaryanaNews : हरियाणा में मोबाइल टावर की संख्या 17161, पिछले 7 साल में 42% से ज्यादा बड़े टावर

HaryanaNews : हरियाणा में मोबाइल टावर की संख्या 17161, पिछले 7 साल में 42% से ज्यादा बड़े टावर
Number of mobile towers in Haryana: शहरी व ग्रामीण इलाकों में तेजी से मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशन के आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि  हरियाणा में पिछले 7 सालों में  वर्तमान जरुरतों को देखते हुए टावर की संख्या में 40 फीसद से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है।

चंडीगढ़। पिछले कुछ समय में मोबाइल टावरों को लेकर तरह तरह की जानकारी रिपोर्ट होती रही है। कई जगह पर ये भी सामने आया है कि लोगों ने मोबाइल टावरों से निकलने वाली रेडिएशन के खतरे का हवाला देते हुए रिहायशी इलाकों में इनके लगाने का विरोध किया है तो वहीं दूसरी तरफ सही मोबाइल नेटवर्क के लिए इनकी संख्या में भी निरंतर इजाफा हुआ है।

ये भी बता दें कि मोबाइल टावर की कुल 7 कैटेगरी हैें जिनमें सेल ऑन व्हीलस (सीओडबल्यू), ग्राउंड बेस्ट मेस्ट (जीबीएम), ग्राउंड बेस्ट टावर (जीबीटी), लो पावर बीटीएस (एलपीबीटीएस) , रुफ टॉप पोल्स (आरटीपी),  रुफ टॉप टावर (आरटीटी)  और वॉल माउंट शामिल हैं। 

साल 2017 के बाद 42 फीसद बढ़े हैं मोबाइल टावर 

प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि मार्च 2017 के बाद  मार्च 2023 तक सभी कैटेगरी में मोबाइल टावर की संख्या में 42 फीसद से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। हरियाणा में मार्च 2017 में इनकी संख्या 9786 थी जो मार्च 2018 में बढ़कर 10383 हो गई। वहीं मार्च 2019 और मार्च 2020 में मोबाइल टावर की संख्या बढ़कर क्रमश 12457 और 13239 हो गई।

इसके बाद मार्च 2021, मार्च 2022 और मार्च 2023 में मोबाइल टावर की संख्या 14923, 16018 और 17161 7हो गई। इस लिहाज से 7 साल की अवधि में हरियाणा में 7375 नए मोबाइल टावर लगे हैं। 

सबसे ज्यादा ग्राउंड बेस्ट टावर हैं हरियाणा में

देशभर में जितने भी मोबाइल टावर लगे हैं उनमें से 4 लाख से ज्यादा मोबाइटल टावर ग्राउंड बेस्ट मोबाइल टावर कैटेगरी आते हैं और हरियाणा में भी मोबाइल टावर के मामले में यही स्थिति है। हरियाणा में लगे कुल 17161 टावर में से 10586 ग्राउंड बेस्ट मोबाइल टावर हैं जो कुल टावर का करीब 62 फीसद है। हरियाणा में मार्च 2017 में जीबीटी कैटेगरी के मोबाइल टावर की संख्या 7432 थी जोकि मार्च 2023 तक बढ़कर 10856 हो गई।

Sapna Choudhary Dance : रात को सपना चौधरी का ये सेक्सी वीडियो देखोगे, तो कुछ कर बैठोगे, बच्चे ना देखें

वहीं इसके बाद हरियाणा में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा रुफ टॉप पोल हैं जिनकी संख्या 2352 हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर रुफ टॉप टावर कैटेगरी में 2233 मोबाइल टावर हैं। इसके अलावा लो पावर बीटीएस कैटेगरी में 1380, ग्राउंड बेस्ट मेस्ट में 421, सैल ऑन व्हीकल में 188 और वॉल माउंट कैटेगरी में 1 मोबाइल टावर है।

Gori Nagori Dance: गोरी नागोरी ने किया ऐसा सेक्‍सी डांस कि सपना चौधरी भी हो गई फेल, देखें वीडियो में कैसे मचाया बवाल

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो कुल 754067 मोबाइल टावर में सबसे ज्यादा 420770 ग्राउंड बेस्ट  कैटेगरी के टावर हैं। वहीं इसके बाद सबसे ज्यादा 135270 मोबाइल टावर रुफ टॉप पोल कैटेगरी में हैं। वहीं, रुफ टॉप टावर कैटेगरी में 98871, लो पावर बीटीएस में 60948, ग्राउंड बेस्ड मेस्ट में 32166, सेैल ऑन व्हील्स में 4955 और वाल माउंट कैटेगरी में 1087 मोबाइल टावर देश भर में हैं। 

देश में 7 साल में मोबाइल टावर की संख्या 3 लाख से ज्यादा बढ़ी 

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो मोबाइल टावर की संख्या में  3 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। देश में मार्च 2017 में 443054 मोबाइल टावर थे जिनकी संख्या मार्च 2018 में बढ़कर 464661 हो गई। इसके बाद मार्च 2019 में सभी कैटेगरी के मोबाइल टावर की संख्या बढ़कर 537178 हो गई। वहीं फिर मार्च 2020 में ये आंकड़ो बढ़कर 595567 हो गया।

Sapna Chaudhary Live Show: सपना चौधरी के डांस ने करवा दी नोटों की बारिश, सर्दी के मौसम में आ गया करंट

इसके बाद इनकी संख्या में व्यापक बढ़ोतरी देखी गई है और मार्च 2021, मार्च 2022 और मार्च 2023 में इनकी संख्या  654814, 710040 और 754067 67 हो गई। आंकडों से साफ है कि हरियाणा में मोबाइल  टावरों की संख्या में मार्च 2017 की तुलना में मार्च 2023 तक 7 साल की अवधि में 41 फीसद से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। इनके अलावा 

वर्ष  हरियाणा में टावर      देश में टावर्स

मार्च 2017    9786    443054

मार्च 2018         10383       464661

मार्च 2019       12457       537178

मार्च 2020   13239           595567

मार्च 2021   14923        654814

मार्च 2022   16018      710040

मार्च 2023   17161      754067

Propose Day Messages in Hindi : प्रपोज डे 2024 पर गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड और चाहने वालों को भेजें ये दिलकश मैसेज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।