ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Beauty Tips: शादी से पहले दुल्हन के लिए ब्यूटी टिप्स

On: May 21, 2025 12:20 PM
Follow Us:
Beauty Tips: शादी से पहले दुल्हन के लिए ब्यूटी टिप्स
Join WhatsApp Group

Beauty Tips for bridal before marriage: हिंदुस्तानी शादी यानी भागदौड़ भरी तैयारी। ऐसे में शादी की तारीख आते ही पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लग जाता है। इन तैयारियों में दुल्हन भी शामिल होती है। जो शॉपिंग करते-करते शादी के दिन तक इतनी थक जाती है कि उसका चेहरा मुरझाया हुआ लगने लगता है। ऐसे में दुल्हनें तनावमुक्त रहने और तरोताजा लगने के लिए संतुलित आहार ले रहीं है। डायटीशियन के अनुसार फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट से मिली चमक थोड़े दिनों के लिए होती हैं, लेकिन बॉडी नरिशमेंट और चेहरे में चमक के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

नियमित हो दिनचर्या

डायटीशियन शैलजा त्रिवेदी ने बताया फिट रहने के लिए नियमित दिनचर्या होना बहुत आवश्यक है। भागदौड़ भरी जिंदगी में केवल खाने और समय पर सोने से खास फर्क नहीं पड़ता। इसके लिए छह से आठ घंटे की नींद और सुबह का एक्सरसाइज भी जरूरी है। दुल्हन का वजन भी कम से कम 45-48 किलो तक हो।

बैलेंस डाइट है जरूरी

दमकता चेहरा और चमकती त्वचा दुल्हन के शृंगार की रौनक बढ़ा देते हैं। इसके लिए लगभग एक माह पहले से बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। आहार विशेषज्ञ शैलजा त्रिपाठी ने बताया हर्बल चाय, सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर सभी समय पर और सही मात्रा में लें। कैल्शियम की कमी हो तो आर्थ्रइटिस से बचने के लिए दूध, इसके अलावा आयरन और फोलिक एसिड के लिए हरी सब्जियां तथा विटामिन और एनर्जी के लिए फ्रूट्स लेना भी आवश्यक है।

इसका रखें खास ख्‍याल

कोल्ड ड्रिंक, तला हुआ भोजन, मैदे की चीजें और अधिक मीठा न खाएं , कब्जीयत वाली चीजें न लें। इससे शरीर में विटामिन की कमी होने पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

विशेषज्ञ की सलाह

आहार एवं पोषण विशेषज्ञ अमिता सिंह ने बताया कि खूबसूरती के लिए यदि एक्सरसाइज का समय नहीं मिले तो 45 मिनिट की वॉक और 15 मिनिट की पीटी जरूर करें। इसके साथ ही दिन में दो बार दूध या दूध से बने पदार्थ भी लें।

आहार विशेषज्ञ शैलजा त्रिपाठी ने कहा अंदर से उत्साहित रहें और स्ट्रेस न रखें। मन की खुशी से ही असली चमक आती है।

Beauty Tips: ऐसे मिलेगा निखार

डायटीशियन डॉ. अमिता सिंह ने कहा शादी की तैयारी मतलब मां बनने से लेकर कई सारी जिम्‍मेदारियां निभाने की तैयारी। ऐसे में दुल्हन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया शादी से कम से कम एक महीने पहले से दुल्हन को बालों की चमक और स्किन के ग्लो पर भी ध्यान देना चाहिए।

रोज एक मुठ्ठी बादाम या अखरोट जरूर लें।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

आयरन, कार्बोहाइडे्रट और प्रोटीन के लिए एक मुठ्ठी अंजीर या खजूर लें।

एक कटोरी पालक, मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जी लें।

एक कटोरी नारंगी रंग का फल, कद्दू या पपीता लें। इससे विटामिन ए और फायबर मिलेंगे।

विटामिन सी के लिए आंवला की सुपारी या आंवले से बना कोई भी प्रोडक्ट लें।

बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां
बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका क्या है? भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

स्किन की सुंदरता और चमक के लिए कम से कम 8-10 गिलास पानी और जूस पिएं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment